'Chai', accused of extortion and assault, arrested in Ranchi; two sharp blades recovered.

रंगदारी और मारपीट के आरोपी ‘चाई’ गिरफ्तार, दो धारदार ब्लेड बरामद

Share
Link copied
'Chai', accused of extortion and assault, arrested in Ranchi; two sharp blades recovered.
‘Chai’, accused of extortion and assault, arrested in Ranchi; two sharp blades recovered.

रांची: राजधानी रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में दुकानदारों से रंगदारी मांगने और मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने कुख्यात आरोपी मो. साजिद उर्फ चाई (30 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, रतन पीपी एवं चर्च कॉम्प्लेक्स के आसपास आरोपी द्वारा दुकानदारों के साथ गाली-गलौज और रंगदारी मांगने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इस संबंध में स्थानीय दुकानदारों ने डायल-112 पर भी शिकायत दर्ज कराई थी।

इसी क्रम में एनामुल हक उर्फ मुन्ना की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि मो. साजिद उर्फ चाई ने उनके साथ मारपीट कर घायल किया और रंगदारी की मांग की। इसके आधार पर लोअर बाजार थाना कांड संख्या 45/2026 दिनांक 28 जून 2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई।

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से दो धारदार चाकू जैसे ब्लेड बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार, आरोपी का आपराधिक इतिहास भी लंबा है। वह रांची जिले में करीब 40 आपराधिक मामलों में अभियुक्त रह चुका है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।