Major crackdown by Baliapur police; two smugglers arrested with 16 kg of cannabis.

बलियापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 16 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Share
Link copied
Major crackdown by Baliapur police; two smugglers arrested with 16 kg of cannabis.
Major crackdown by Baliapur police; two smugglers arrested with 16 kg of cannabis.

धनबाद: बलियापुर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के पास मौजूद बैगों की तलाशी के दौरान गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

सोमवार को सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने प्रेसवार्ता में बताया कि 29 जून की रात बलियापुर थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्ती एवं छापेमारी अभियान चला रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि रखितपुर रेलवे गुमटी के पास दो संदिग्ध व्यक्ति घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।

पुलिस टीम जब बलियापुर-झरिया मुख्य सड़क स्थित हनुमान मंदिर परघा के समीप पहुंची तो दो व्यक्ति पीठ पर बैग लादकर कुसमाटांड़ की ओर पैदल जाते दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों को रोककर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उन्होंने बैग में गांजा होने की बात स्वीकार की। इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंदरी प्रकाश चंद महतो की उपस्थिति में दोनों बैगों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दोनों बैगों से 8-8 पैकेट में कुल 16 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास कुमार (निवासी नोएडा, उत्तर प्रदेश) और श्यामा कांत सिंह (निवासी सिंदरी, धनबाद) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। छापेमारी दल में बलियापुर थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।