Major traffic police drive in Ranchi: 4,969 challans issued in a single day; most actions taken against riding without helmets and no-parking violations.

रांची ट्रैफिक पुलिस का जून में विशेष अभियान: 1.24 लाख से अधिक चालान, 831 मामलों में अभियोजन

Share
Link copied
Ranchi Traffic Police's special drive in June: Over 1.24 lakh challans issued, prosecution in 831 cases.
Ranchi Traffic Police’s special drive in June: Over 1.24 lakh challans issued, prosecution in 831 cases.

रांची: रांची ट्रैफिक पुलिस ने जून महीने में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बड़े स्तर पर विशेष अभियान चलाया। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (यातायात) के नेतृत्व में 1 जून से 30 जून 2026 तक शहर के सभी ट्रैफिक थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान संचालित किया गया।

अभियान के दौरान चारपहिया, दोपहिया, ऑटो एवं टोटो वाहनों की व्यापक जांच की गई। इस दौरान मोटर वाहन अधिनियम के तहत कुल 1,24,144 चालान काटे गए, जबकि 831 मामलों में अभियोजन के लिए न्यायालय भेजा गया।

ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक कार्रवाई बिना हेलमेट वाहन चलाने पर की गई, जिसमें 58,743 चालान काटे गए। इसके अलावा नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर 50,500, रेड लाइट जंप करने पर 4,612, ओवर स्पीड पर 2,118, अतिरिक्त सवारी बैठाने पर 1,359, नो एंट्री उल्लंघन पर 1,312 तथा बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने पर 823 चालान जारी किए गए।

इसके अलावा बिना यूनिफॉर्म, फैंसी नंबर प्लेट, सीट बेल्ट नहीं लगाने, शराब पीकर वाहन चलाने, प्रेशर हॉर्न, गलत दिशा में वाहन चलाने, प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं रखने, मॉडिफाइड साइलेंसर, ब्लैक फिल्म और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी कार्रवाई की गई। वहीं 765 मामलों में ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा भी की गई।

रांची ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार तरीके से वाहन चलाकर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में सहयोग करें।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।