जमशेदपुर: हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में भाजपा का मशाल जुलूस, आज ‘जमशेदपुर बंद’ की अपील

 Jamshedpur: BJP's torchlight procession in protest against the Himanshu Singh murder case.
Jamshedpur: BJP’s torchlight procession in protest against the Himanshu Singh murder case.

नीरज तिवारी / जमशेदपुर 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जमशेदपुर: शहर में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था और करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की हत्या के विरोध में सियासत गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस हत्याकांड और बढ़ते अपराध के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 3 जुलाई (शुक्रवार) को प्रस्तावित ‘जमशेदपुर बंद’ को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दिन पूर्व, गुरुवार की शाम को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जोरदार मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान भाजपा नेताओं और समर्थकों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और शहर में भयमुक्त माहौल बनाने की मांग की।

सड़कों पर उतरे सैकड़ों कार्यकर्ता, सरकार के खिलाफ फूटा गुस्सा

गुरुवार शाम को निकले इस मशाल जुलूस में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय समर्थकों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। हाथों में मशालें और तख्तियां लिए प्रदर्शनकारी शहर के मुख्य मार्गों से गुजरे। जुलूस के माध्यम से भाजपा ने आम जनता को एकजुट होने का संदेश दिया। नेताओं ने कहा कि हिमांशु सिंह की निर्मम हत्या ने पूरे जमशेदपुर को झकझोर कर रख दिया है। शहर में आए दिन हो रही लूट, रंगदारी और हत्या की घटनाओं से आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

जमशेदपुर डबल डाउन बार हत्याकांड: पुलिस की कार्रवाई तेज, 2 और नाबालिग गिरफ्तार कुल 5 गिरफ्तारियां
मशाल जुलूस के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने सीधे तौर पर राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया। नेताओं का आरोप है कि अपराधियों में कानून का खौफ खत्म हो चुका है, जिसके कारण दिनदहाड़े गंभीर वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। भाजपा ने साफ किया कि यदि पुलिस प्रशासन ने अपराधियों पर नकेल नहीं कसी और कानून-व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। भाजपा ने आज (3 जुलाई) को बुलाए गए जमशेदपुर बंद को लेकर शहर के व्यापारियों, सामाजिक संगठनों, स्कूल-कॉलेज प्रबंधनों और आम जनता से स्वेच्छा से सहयोग करने का आग्रह किया है।

जमशेदपुर : करनी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में BJP का बंद कल , शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

बीजेपी के नेताओ ने कहा की यह बंद किसी राजनीतिक फायदे या एजेंडे के लिए नहीं है। यह हमारे शहर की शांति, माताओं-बहनों की सुरक्षा और व्यापारियों को रंगदारी से मुक्ति दिलाने की एक सामूहिक लड़ाई है। हम सभी से अपील करते हैं कि लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से इस बंद का समर्थन करें।”

यह भी पढ़ें :जमशेदपुर युवक हत्याकांड: पुलिस लीपापोती कर रही, नीरज सिंह को फंसाया जा रहा है — भाजपा

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now