Family struck by lightning in West Singhbhum; woman dies, two critically injured.

पश्चिमी सिंहभूम में वज्रपात की चपेट में आया परिवार, महिला की मौत, दो गंभीर घायल

Family struck by lightning in West Singhbhum; woman dies, two critically injured.
Family struck by lightning in West Singhbhum; woman dies, two critically injured.

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोयलकेरा थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि परिवार के दो अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार, गोयलकेरा थाना क्षेत्र के छोटा कोईड़ा गांव में दोपहर बाद बारिश के दौरान यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि परिवार की एक महिला ने मोबाइल फोन का स्विच ऑन किया, उसी दौरान तेज वज्रपात हुआ और परिवार के तीन लोग इसकी चपेट में आ गए।

इस हादसे में रुईबारी हेंब्रम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनकी देवरानी और देवर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय प्रशासन मामले की जानकारी जुटा रहा है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि वज्रपात सीधे मोबाइल फोन पर हुआ था या संयोगवश उसी समय बिजली गिरने से यह हादसा हुआ।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now