Ranchi: Woman attempts suicide in Pandra police station lock-up.

रांची: पंडरा थाना हाजत में महिला ने की खुदकुशी की कोशिश, हालत नाजुक; पुलिस पर लगे वसूली के गंभीर आरोप

Share
Link copied

Ranchi: Woman attempts suicide in Pandra police station lock-up.

रांची: पंडरा ओपी क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने और संवेदनशील मामला सामने आया है। चोरी के आरोप में हिरासत में ली गई एक महिला ने बुधवार सुबह थाना हाजत के अंदर दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान देने की कोशिश की। महिला की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। उसे पहले सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पारस अस्पताल रेफर कर दिया है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, नरेश साह के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने अंजलि सिन्हा, उनके पति और भाई को मंगलवार शाम पूछताछ के लिए थाना बुलाया था। आरोप है कि पुलिस ने उन्हें पूरी रात हिरासत में रखा। पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान महिला ने चोरी की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए सोने और चांदी के जेवरात भी बरामद कर लिए गए। इसके साथ ही आरोप है कि अंजलि के घर में पिछले 6 महीने पहले चोरी हुई थी और उसके एक और पड़ोसी के घर भी चोरी हुई थी दोनों का आरोप भी अंजलि के ऊपर लगा दिया गया।

RKDF
Adv

परिजनों ने लगाए पुलिस पर गंभीर आरोप

अंजलि के परिजनों और करीबियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। परिजनों का आरोप है कि पुलिस द्वारा इस मामले को सुलझाने के एवज में एक लाख रुपये की मांग की जा रही थी।

परिजनों ने बताया कि उनके घर में छोटे-छोटे बच्चे हैं, इसलिए वे मामले में समझौता करने के लिए तैयार थे, लेकिन पुलिस ने उनकी एक न सुनी और चालान काटने की बात कही। परिजनों का कहना है कि इसी सामाजिक बदनामी और पुलिस के दबाव के कारण अंजलि मानसिक रूप से टूट गई और उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।

क्या है पुलिस का पक्ष?

वहीं, दूसरी ओर मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पंडरा पुलिस का कहना है कि महिला ने खुद चोरी की बात स्वीकार की थी और बरामदगी भी उसी के आधार पर हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और हिरासत में हुई इस घटना को लेकर विभागीय पहलुओं पर भी गौर किया जाएगा।

अगले 24 घंटे बेहद अहम

पारस अस्पताल में भर्ती अंजलि सिन्हा की स्थिति अभी भी स्थिर नहीं है। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत ‘क्रिटिकल’ बनी हुई है और अगले 24 घंटे उनके जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

इस घटना के बाद से पुलिस की कस्टडी में सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोग इस घटना को लेकर काफी आक्रोशित हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

Also Read : लोहरदगा में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा: 7 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार, शव के टुकड़े कर खदान में फेंका था

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।