जमशेदपुर: करणी सेना नेता हिमांशु हत्याकांड का मुख्य आरोपी 'बोदरा' कोर्ट में सरेंडर, भाजपा नेता नीरज सिंह राजस्थान से लाया गया

जमशेदपुर: करणी सेना नेता हिमांशु हत्याकांड का मुख्य आरोपी ‘बोदरा’ कोर्ट में सरेंडर, भाजपा नेता नीरज सिंह राजस्थान से लाया गया

Share
Link copied

 

'Bodra', the prime accused in the murder of Karni Sena leader Himanshu, surrenders in court.

नीरज तिवारी / जमशेदपुर 

जमशेदपुर शहर के बहुचर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड में जमशेदपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मामले के मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा ने पुलिस के बढ़ते दबाव के आगे घुटने टेकते हुए कोर्ट में आत्मसमर्पण (सरेंडर) कर दिया है। बता दें कि पुलिस ने बोदरा पर 2 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था और उसकी गिरफ्तारी के लिए कई राज्यों में लगातार छापेमारी कर रही थी।

भाजपा नेता और बार संचालक नीरज सिंह राजस्थान से गिरफ्तार

जमशेदपुर पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए डीडी (DD) बार के संचालक और भाजपा नेता नीरज सिंह को मीडिया के सामने पेश किया। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात के बाद नीरज सिंह फरार चल रहा था, जिसे पुलिस की विशेष टीम (SIT) ने राजस्थान से गिरफ्तार कर शहर लाया है।

वरीय आरक्षी अधीक्षक (SSP) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हिमांशु सिंह हत्याकांड में नीरज सिंह की भूमिका की सघन जांच की जा रही है। पुलिस के पास नीरज सिंह के खिलाफ पर्याप्त और पुख्ता सबूत मौजूद हैं। नीरज सिंह के साथ ही पुलिस ने सुदर्शन मंडल और राजेश मंडल को भी दबोचने में कामयाबी हासिल की है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में अब तक डीडी बार के मालिक और मैनेजर समेत  कुल 10 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

RKDF
Adv

क्या था पूरा मामला?

यह खौफनाक वारदात 27 जून को बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डीडी (DD) बार के बाहर हुई थी। जानकारी के अनुसार, बार के अंदर दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि हमलावरों ने करणी सेना के जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह को निशाना बनाया।

हैरान करने वाली बात यह रही कि हमलावरों ने हिमांशु को पुलिस की गाड़ी (जीप) से जबरन उतारकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। इस हिंसक झड़प में एक अन्य युवक प्रत्यूष आनंद भी गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसका फिलहाल कोलकाता के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

वायरल वीडियो से खुले राज, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

हत्याकांड के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया था। घटना से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिनके फुटेज के आधार पर पुलिस ने तफ्तीश आगे बढ़ाई। SSP ने साफ किया है कि इस जघन्य हत्याकांड में शामिल कुछ और आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही उन्हें भी सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें:

Also  Read:रांची नगर निगम की नई व्यवस्था: 4 डस्टबिन रखना अनिवार्य, बल्क वेस्ट जनरेटरों को पोर्टल पर कराना होगा पंजीकरण

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।