भूमि विवादों के समाधान के लिए ईमेल से शिकायत भेजें, सोशल मीडिया पर साझा न करें: दीपक बिरुआ

रांची: भूमि संबंधी मामलों के त्वरित और वैधानिक निपटारे के लिए मंत्री दीपक बिरुआ ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे जमीन से जुड़े मामलों को सोशल मीडिया पर साझा करने के बजाय सीधे आधिकारिक ईमेल पर भेजें। उन्होंने कहा कि ईमेल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर संबंधित जिले के अधिकारियों द्वारा पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
दीपक बिरुआ ने बताया कि ईमेल के जरिए शिकायत भेजने से मामलों को संबंधित जिले तक शीघ्र पहुंचाना, उनकी प्रगति की निगरानी करना और शिकायतकर्ता के दस्तावेजों की गोपनीयता बनाए रखना आसान होगा। इससे भूमि विवादों के समाधान की प्रक्रिया अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनेगी।
उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि शिकायत भेजते समय अपना नाम, मोबाइल नंबर, संबंधित जिले का नाम तथा मामले से जुड़े आवश्यक दस्तावेज अवश्य संलग्न करें, ताकि कार्रवाई में किसी प्रकार की देरी न हो।
भूमि संबंधी शिकायतों के लिए आधिकारिक ईमेल आईडी biruadeepak1@gmail.com जारी की गई है। साथ ही शिकायत भेजते समय संबंधित विषय के अनुरूप हैशटैग का उपयोग करने की भी अपील की गई है।
















