जमशेदपुर: चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड में मुख्य आरोपी राहुल दुबे ने किया सरेंडर, बिष्टुपुर थाना में पुलिस ने लिया हिरासत में
जमशेदपुर के चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी राहुल दुबे ने बिष्टुपुर थाना में किया सरेंडर। पुलिस ने हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ। पढ़ें पूरी खबर।

नीरज तिवारी / जमशेदपुर
जमशेदपुर: झारखंड पुलिस के हाफ एनकाउंटर का भय अब सामने आने लगा है । जमशेदपुर शहर के बहुचर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड में शुक्रवार को एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। हत्याकांड का मुख्य नामजद आरोपी राहुल दुबे, जो पुलिस की गिरफ्त से लगातार बच रहा था, उसने शुक्रवार दोपहर करीब 1:00 बजे बिष्टुपुर थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।
पुलिस के बढ़ते दबाव के आगे टेके घुटने सूत्रों के अनुसार, पुलिस पिछले कई दिनों से राहुल दुबे की तलाश में शहर के विभिन्न संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही थी। पुलिस के लगातार बढ़ते दबाव के चलते राहुल दुबे ने खुद को सुरक्षित महसूस नहीं किया और अंततः बिष्टुपुर थाना पहुँचकर सरेंडर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि राहुल थाना परिसर में पहुँचते ही शांत मुद्रा में पुलिस के सामने पेश हुआ।
गोड्डा में सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में 5 गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त टोटो और 4 मोबाइल जब्त
जांच में अहम कड़ी साबित होगा राहुल बिष्टुपुर पुलिस ने राहुल दुबे को तत्काल हिरासत में ले लिया है और उससे गहन पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस इस कड़ी पूछताछ के माध्यम से कई महत्वपूर्ण सवालों के जवाब तलाश रही है:
इस पूरी हत्याकांड की साजिश का मास्टरमाइंड कौन है?
वारदात में शामिल अन्य फरार आरोपियों के ठिकाने कहाँ हैं?
हत्या में उपयोग किए गए हथियारों और अन्य साक्ष्यों का विवरण क्या है?

अब तक 12 आरोपी गिरफ्तार बता दें कि हिमांशु सिंह हत्याकांड में पुलिस अब तक बार संचालक नीरज सिंह समेत कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। राहुल दुबे की इस गिरफ्तारी को मामले के खुलासे में एक ‘टर्निंग पॉइंट’ माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस के आलाधिकारियों ने अभी तक इस मामले में कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन जल्द ही इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी साझा किए जाने की उम्मीद
Also Read : Vision 2050: क्या झारखंड अपनी नियति बदलने की दहलीज पर खड़ा है?















