Student organizations have devised a strategy to lay siege to the JPSC office on July 14 in protest against alleged irregularities in the 14th JPSC examination.

14वीं JPSC परीक्षा में कथित अनियमितता के विरोध में 14 जुलाई को JPSC कार्यालय का घेराव, छात्र संगठनों ने बनाई रणनीति

Share
Link copied
Student organizations have devised a strategy to lay siege to the JPSC office on July 14 in protest against alleged irregularities in the 14th JPSC examination.
Student organizations have devised a strategy to lay siege to the JPSC office on July 14 in protest against alleged irregularities in the 14th JPSC examination.

रांची: 14वीं जेपीएससी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर अभ्यर्थियों और विभिन्न छात्र संगठनों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। इसी क्रम में 14 जुलाई को रांची स्थित झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) कार्यालय का घेराव किया जाएगा। प्रस्तावित प्रदर्शन की तैयारी को लेकर सोमवार को अभ्यर्थियों और छात्र संगठनों की बैठक हुई, जिसमें आंदोलन की रणनीति तय की गई।

बैठक के बाद अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने कहा कि संगठन जेपीएससी अभ्यर्थियों के आंदोलन का पूर्ण समर्थन करेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक और कथित अनियमितताओं के कारण युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने कहा कि अलग झारखंड राज्य के आंदोलन में आजसू की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और अब संगठन युवाओं के अधिकारों की लड़ाई में भी उनके साथ खड़ा है।

RKDF
Adv

वहीं, अभ्यर्थियों ने भी परीक्षा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि 14 जुलाई के विरोध प्रदर्शन में अधिक से अधिक छात्रों को शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए। अभ्यर्थियों ने विभिन्न राजनीतिक दलों के छात्र संगठनों से भी राजनीतिक मतभेद भुलाकर एक मंच पर आने और छात्रों के हित में एकजुट होकर आंदोलन का समर्थन करने की अपील की।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।