DC Manjunath Bhajantri takes a tough stance at the Ranchi Janata Darbar; orders action against negligent officials.

रांची जनता दरबार में डीसी मंजूनाथ भजन्त्री का सख्त रुख, लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

Share
Link copied
DC Manjunath Bhajantri takes a tough stance at the Ranchi Janata Darbar; orders action against negligent officials.
DC Manjunath Bhajantri takes a tough stance at the Ranchi Janata Darbar; orders action against negligent officials.

रांची: जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार आम लोगों के लिए राहत और त्वरित प्रशासनिक कार्रवाई का मंच बना। जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध और नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही राजस्व मामलों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया।

जनता दरबार का सबसे भावुक पल तब देखने को मिला, जब दोनों पैरों से दिव्यांग दीपक कुमार महतो हाथों के सहारे समाहरणालय पहुंचे। उपायुक्त ने उन्हें इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई, जिसके बाद वह स्वयं ट्राईसाइकिल चलाकर घर लौटे। दीपक और उनकी पत्नी ने इस सहायता के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

इसी दौरान बूटी मोड़ निवासी एक व्यक्ति ने गंभीर हृदय रोग से पीड़ित अपनी गर्भवती पत्नी के सुरक्षित प्रसव के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त ने तत्काल सिविल सर्जन से बात कर महिला के समुचित इलाज और सुरक्षित प्रसव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

राजस्व मामलों में लापरवाही पर उपायुक्त ने रातू अंचल अधिकारी रवि कुमार को चार मामलों में कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा एक मामले में प्रपत्र-क गठित करने का निर्देश दिया। वहीं, अनगड़ा अंचल अधिकारी के खिलाफ भी म्यूटेशन से जुड़े मामले में शोकॉज और प्रपत्र-क गठित करने का आदेश दिया गया।

RKDF
Adv

महेशपुर मौजा में फर्जी दस्तावेजों के जरिए सीएनटी अधिनियम का उल्लंघन कर भूमि हड़पने की शिकायत पर डीसी ने डीसीएलआर और अंचल अधिकारी को विस्तृत जांच कर दोषियों पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मोरहाबादी क्षेत्र में सरकारी गैरमजरुआ भूमि पर अतिक्रमण और व्यावसायिक उपयोग की शिकायत पर एसडीओ (सदर) और नगर निगम को संयुक्त जांच का आदेश दिया गया।

सिल्ली प्रखंड में आंगनबाड़ी सेविका चयन प्रक्रिया में अनियमितता की शिकायत पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

जनता दरबार के अंत में उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करें।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।