Rath Mela 2026: Special traffic arrangements in Ranchi from July 16 to 25; diversions on several routes.

रथ मेला 2026: 16 से 25 जुलाई तक रांची में विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन

Share
Link copied
Rath Mela 2026: Special traffic arrangements in Ranchi from July 16 to 25; diversions on several routes.
Rath Mela 2026: Special traffic arrangements in Ranchi from July 16 to 25; diversions on several routes.

रांची: जगन्नाथपुर रथ यात्रा एवं मेला-2026 के सफल और सुरक्षित आयोजन को लेकर रांची ट्रैफिक पुलिस ने 16 जुलाई से 25 जुलाई 2026 तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू करने की घोषणा की है। 25 जुलाई को होने वाली रथ वापसी (बाहुड़ा मेला) के दिन भी यही व्यवस्था प्रभावी रहेगी। इस दौरान कई मार्गों पर वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी तथा विभिन्न स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार बिरसा चौक की ओर से मेला जाने वाले वाहन शहीद मैदान, जबकि तुपुदाना, हटिया और धुर्वा की ओर से आने वाले वाहन प्रभात तारा मैदान में पार्क किए जाएंगे। रिंग रोड से मेला की ओर जाने वाले भारी एवं हल्के वाहनों को तिरिल मोड़, नॉर्थ गेट, प्रभात तारा मैदान और शालीमार बाजार होते हुए भेजा जाएगा तथा तिरिल मोड़ स्थित हेलिपैड में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।

RKDF
Adv

मेला अवधि के दौरान तिरिल मोड़ से मोराबादी गोलचक्कर, शहीद मैदान से मोराबादी गोलचक्कर तथा प्रभात तारा तीनमुहान से जगन्नाथपुर बाजार तक कार, ऑटो, सवारी वाहन और मोटरसाइकिलों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।

इसके अलावा रिंग रोड और शहर की ओर आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। पुराना विधानसभा क्षेत्र की ओर से मेला आने वाले बड़े वाहनों और मिनी डोर वाहनों के लिए शहीद मैदान के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें तथा आवश्यकतानुसार पुलिस द्वारा किए जाने वाले रूट डायवर्जन और अस्थायी रोक का सहयोग करें, ताकि रथ यात्रा और मेला शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।