Serious allegation of Rs40 lakh fraud against Bank of Baroda.

बैंक ऑफ बड़ौदा पर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का गंभीर आरोप, पीड़ित ने दर्ज कराई शिकायत

Serious allegation of Rs40 lakh fraud against Bank of Baroda.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नीरज तिवारी / जमशेदपुर

जमशेदपुर: शहर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के सिंधु रोड निवासी बादल कुमार कुंडू ने बैंक ऑफ बड़ौदा की गोलमुरी शाखा के प्रबंधन पर धोखाधड़ी का सनसनीखेज आरोप लगाया है। पीड़ित का दावा है कि बैंक अधिकारियों ने उन्हें म्यूचुअल फंड के नाम पर गुमराह किया और उनकी जमा पूंजी का गबन किया।

RKDF
Adv

क्या है पूरा मामला?

पीड़ित बादल कुमार कुंडू के अनुसार, वर्ष 2020 में बैंक के अधिकारियों ने उन्हें म्यूचुअल फंड में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित किया। ग्राहक का भरोसा जीतकर उनसे समय-समय पर निवेश करवाया गया। वर्ष 2020 से 2026 के बीच पीड़ित ने कुल 40 लाख रुपये का निवेश किया।

बोकारो के कसमार में मानवता शर्मसार: 7 साल के मासूम के साथ दरिंदगी, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

विवाद तब सामने आया जब पीड़ित को मकान निर्माण के लिए रुपयों की आवश्यकता हुई और उन्होंने बैंक से अपनी जमा राशि निकालने का प्रयास किया। वहां उन्हें बताया गया कि उनके द्वारा किए गए निवेश के बदले केवल 8 लाख रुपये ही उपलब्ध हैं।

सिस्टम की लापरवाही: गुमला में एंबुलेंस और ऑक्सीजन न मिलने से 15 वर्षीय छात्रा की मौत, पिता की गोद में निकली जान

पीड़ित के मुख्य आरोप:

जानकारी मांगने पर बैंक शाखा प्रबंधक द्वारा स्पष्ट जवाब देने के बजाय अलग-अलग बातें कहकर उन्हें गुमराह किया गया। 19 जून 2026 को आधिकारिक तौर पर लिखित शिकायत देने के बावजूद, बैंक की ओर से न तो समस्या का समाधान किया गया और न ही राशि वापस लौटाई गई। पीड़ित ने अपनी मेहनत की कमाई के गबन का आरोप लगाते हुए दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित ने अब गोलमुरी थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए औपचारिक आवेदन दिया है। हालांकि, बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से इस मामले में अब तक कोई आधिकारिक बयान या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पुलिस फिलहाल आवेदन की जांच कर रही है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now