Major CBI trap: Three arrested, including Deputy CSTE.

चक्रधरपुर रेल मंडल में CBI का बड़ा ट्रैप: डिप्टी CSTE समेत तीन गिरफ्तार,4 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए

Major CBI trap: Three arrested, including Deputy CSTE.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

By Niraj Tiwari

चक्रधरपुर/कोलकाता:केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में रिश्वतखोरी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए डिप्टी चीफ सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियर (Deputy CSTE) और कोलकाता स्थित निजी कंपनी M/s MRT Signals लिमिटेड के दो प्रतिनिधियों को गिरफ्तार किया है। CBI ने आरोपी रेलवे अधिकारी को हावड़ा रेलवे स्टेशन पर 4 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

RKDF
Adv

CBI के अनुसार, इस मामले में 24 जुलाई 2026 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच में सामने आया कि आरोपी रेलवे अधिकारी ने निजी कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में चल रहे सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन कार्यों से जुड़ी प्राइस वेरिएशन क्लॉज (PVC) और कॉन्ट्रैक्ट वेरिएशन फाइलकी प्रोसेसिंग तथा मंजूरी में अनुचित पक्षपात करने के बदले रिश्वत ली।

सिमडेगा के बानो प्रखंड में बरसात बनी बच्चों की सबसे बड़ी परीक्षा, रोज जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंचने को मजबूर

मई में भी ली थी 5 लाख रिश्वत

CBI का आरोप है कि आरोपी अधिकारी ने इसी काम के लिए मई 2026 में 5 लाख की रिश्वत पहले ही ले ली थी। इसके बाद भी उसने आधिकारिक पक्षपात जारी रखने के बदले रिश्वत की शेष राशि की मांग की और उसे लेने पर सहमति बनाई।

धनबाद पुलिस का ‘मिशन अमानत’ बना भरोसे की मिसाल: 505 गुम और चोरी हुए मोबाइल लौटाए

हावड़ा स्टेशन पर बिछाया गया जाल

शिकायत के आधार पर CBI ने ट्रैप की योजना बनाई। कार्रवाई के दौरान आरोपी रेलवे अधिकारी को हावड़ा रेलवे स्टेशन पर निजी कंपनी के प्रतिनिधियों से 4 लाख की अवैध रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। रिश्वत की पूरी रकम मौके से बरामद कर जब्त कर ली गई।

झारखंड, बिहार और बंगाल में छापेमारी

गिरफ्तारी के बाद CBI ने पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में आरोपियों के आवास और कार्यालयों पर एक साथ छापेमारी की। तलाशी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

कई वर्षों बाद पश्चिम बंगाल में पहला CBI ट्रैप केस

CBI ने कहा कि कई वर्षों के बाद पश्चिम बंगाल में रिश्वतखोरी से जुड़ा यह उसका पहला सफल ट्रैप केस है। एजेंसी ने इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। फिलहाल सभी आरोपियों को सक्षम अदालत में पेश किया जा रहा है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

JPSC में बड़े पैमाने पर ओएमआर शीट में हेराफेरी का खुलासा, तत्कालीन अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को थी गड़बड़ियों की पहले से जानकारी

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now