Biofloc fish farming becomes a means of self-reliance; farmers' incomes are rising.

बायोफ्लॉक मत्स्य पालन बना आत्मनिर्भरता का माध्यम, किसानों की आय में हो रही वृद्धि

Biofloc fish farming becomes a means of self-reliance; farmers' incomes are rising.
Biofloc fish farming becomes a means of self-reliance; farmers’ incomes are rising.

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा: प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत सिमडेगा जिले में बायोफ्लॉक मत्स्य पालन किसानों के लिए आत्मनिर्भरता और बेहतर आय का नया माध्यम बनकर उभर रहा है। आधुनिक तकनीक और सरकारी सहायता के जरिए जिले के कई किसान आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं।

Deoghar
Advertisement

ठेठईटांगर प्रखंड के फरसापानी निवासी विजय केरकेट्टा और टापूदेगा निवासी निरोज बा को योजना के अंतर्गत बायोफ्लॉक इकाई स्थापित करने के लिए अनुदान प्रदान किया गया। दोनों लाभार्थियों ने आधुनिक मत्स्य पालन तकनीक को अपनाते हुए स्थानीय बाजारों के अलावा पड़ोसी राज्यों ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भी अपनी मछलियों की बिक्री शुरू की है। बायोफ्लॉक पद्धति से मत्स्य पालन कर रहे इन किसानों को प्रतिवर्ष लगभग 3 से 4 लाख रुपये तक की आय हो रही है, जिससे उनके जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आया है।

Kashmir vastaralay
Advertisment

जिला मत्स्य विभाग के अनुसार, योजना के तहत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं महिला लाभार्थियों को 60 प्रतिशत तक अनुदान उपलब्ध कराया जाता है, जबकि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जनजातीय लाभार्थियों को 90 प्रतिशत तक सहायता दी जाती है।

RKDF
advertisement

वर्तमान में सिमडेगा जिले के 8,532 मत्स्य किसान इस गतिविधि से जुड़े हुए हैं। वहीं, जिला मत्स्य कार्यालय द्वारा कुल 47 योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि आधुनिक तकनीक, सरकारी सहयोग और बाजार की उपलब्धता के कारण बायोफ्लॉक मत्स्य पालन जिले में लाभकारी आजीविका के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now

Drishti Now

वरिष्ठ संवाददाता

झारखंड की राजनीति, प्रशासन और स्थानीय खबरों पर लंबे समय से रिपोर्टिंग कर रहे हैं।