Minor girl trafficked using Aadhaar fraud; Jharkhand girl rescued from Delhi after six years

आधार में फर्जीवाड़ा कर नाबालिग की तस्करी, छह साल बाद दिल्ली से झारखंड की किशोरी रेस्क्यू

Share
Link copied
Minor girl trafficked using Aadhaar fraud; Jharkhand girl rescued from Delhi after six years
Minor girl trafficked using Aadhaar fraud; Jharkhand girl rescued from Delhi after six years

रांची: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले की एक किशोरी को मानव तस्करी के चंगुल से छह वर्ष बाद दिल्ली से सकुशल मुक्त कराया गया है। चाईबासा पुलिस, दिल्ली पुलिस, मिशन मुक्ति फाउंडेशन और रेस्क्यू टीम के संयुक्त अभियान में यह बड़ी सफलता मिली। पीड़िता को नाबालिग अवस्था में बहला-फुसलाकर झारखंड से दिल्ली ले जाया गया था।

Deoghar
Advertisement

बचाव के बाद हुई काउंसलिंग में पीड़िता ने बताया कि उससे पहले दिल्ली में जबरन घरेलू काम कराया गया। इसके बाद उसे मुंबई भेजा गया और फिर एक लाख रुपये में बेचकर एक अज्ञात पंजाबी व्यक्ति से जबरन विवाह करा दिया गया। इस दौरान उसे लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी।

Kashmir
advertisement

प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने पीड़िता के आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलकर उसे बालिग दिखाया, ताकि मानव तस्करी और शोषण को छिपाया जा सके। इस मामले में पश्चिमी सिंहभूम के गुदड़ी थाना में मानव तस्करी, धोखाधड़ी और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

 

जांच में प्रतिमा गुप्ता (गुमला), हेमंत गुप्ता, विशाल गुप्ता, मनीष भारती और मीना देवी के नाम सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार दिल्ली के रोहिणी स्थित राम विहार क्षेत्र से संचालित एक प्लेसमेंट एजेंसी के जरिए पीड़िता को अलग-अलग स्थानों पर भेजा गया था। एजेंसी के नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

RKDF
advertisement

यह रेस्क्यू अभियान झारखंड भवन के स्थानिक आयुक्त अरवा राजकमल के समन्वय में विभिन्न राज्यों की एजेंसियों के सहयोग से पूरा किया गया। अधिकारियों का कहना है कि मामला संगठित मानव तस्करी, दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा, बाल श्रम और जबरन विवाह जैसे गंभीर अपराधों से जुड़ा है।

झारखंड सरकार ने कहा है कि मानव तस्करी के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत पीड़िता को कानूनी सहायता, काउंसलिंग और पुनर्वास उपलब्ध कराया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि जांच में आगे और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं तथा पूरे मानव तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।