Reiterated the resolve to build the Jharkhand of 'Dishom Guru' Shibu Soren's dreams: Keshav Mahto Kamlesh

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के सपनों का झारखंड बनाने का संकल्प दोहराया: केशव महतो कमलेश

Share
Link copied
Reiterated the resolve to build the Jharkhand of 'Dishom Guru' Shibu Soren's dreams: Keshav Mahto Kamlesh
Reiterated the resolve to build the Jharkhand of ‘Dishom Guru’ Shibu Soren’s dreams: Keshav Mahto Kamlesh

रांची: दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर मंगलवार को रांची स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प दोहराया।

Deoghar
Advertisement

इस अवसर पर केशव महतो कमलेश ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पूरा जीवन झारखंड की पहचान, जल-जंगल-जमीन की रक्षा, आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों तथा गरीब, किसान, मजदूर और वंचित वर्ग के सम्मान की लड़ाई को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन का संघर्ष केवल अलग झारखंड राज्य के निर्माण तक सीमित नहीं था, बल्कि वे ऐसे राज्य का सपना देखते थे जहां हर व्यक्ति को सम्मान, न्याय और विकास का समान अवसर मिले।

Adiwasi mahotdav 05
advertisement

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के सपनों का झारखंड बनाने का संकल्प दोहराया: केशव महतो कमलेश

 

Adiwasi mahotdav 03

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि महागठबंधन सरकार दिशोम गुरु के विचारों और जनकल्याणकारी सोच को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा और महागठबंधन के सभी सहयोगी दल सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और संविधान की रक्षा के साझा संकल्प के साथ राज्य के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु के आदर्श आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनके बताए मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Adiwasi Mahotsav 02
advertisement

उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय में जब संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक संस्थाओं और सामाजिक सौहार्द को चुनौती देने की कोशिशें हो रही हैं, तब दिशोम गुरु के संघर्ष और विचार पहले से अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। कांग्रेस पार्टी उनके संघर्ष, त्याग और जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेगी।

Aadiwasi diwas 01
advertisement

श्रद्धांजलि सभा में मौजूद नेताओं ने भी दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जीवन, संघर्ष और झारखंड आंदोलन में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका योगदान राज्य के इतिहास में सदैव अमिट रहेगा और आने वाली पीढ़ियां उनके आदर्शों से प्रेरणा लेती रहेंगी। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, विभिन्न विभागों एवं प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Kashmir
advertisement
RKDF
advertisement
ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।