Preparations for the 80th Independence Day intensify; DC reviews arrangements in Simdega.

80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, सिमडेगा में डीसी ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

Share
Link copied
Preparations for the 80th Independence Day intensify; DC reviews arrangements in Simdega.
Preparations for the 80th Independence Day intensify; DC reviews arrangements in Simdega.

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा: 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के सफल एवं गरिमापूर्ण आयोजन को लेकर उपायुक्त श्रीमती कंचन सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, परेड, झंडोत्तोलन, साफ-सफाई, पेयजल, स्वास्थ्य, विद्युत आपूर्ति, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मंच निर्माण, बैरिकेडिंग, पार्किंग तथा यातायात व्यवस्था समेत सभी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई।

Deoghar
Advertisement

मुख्य समारोह 15 अगस्त को परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में आयोजित होगा। परेड का पूर्वाभ्यास 10, 11 और 12 अगस्त को सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक कराया जाएगा। वहीं, 13 अगस्त को उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक संयुक्त रूप से फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण करेंगे।

Drishti 04
Advertisement
Drishti 03
Advertisement

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को नगर भवन में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों, शहीद परिवारों, झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सरकारी कर्मियों, खिलाड़ियों, शिक्षकों, सहिया, जल सहिया तथा अन्य कर्मियों को भी सम्मान प्रदान किया जाएगा।

Drishti 02
Advertisement
Drishti 01
Advertisement

बैठक में समारोह के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, स्वच्छ पेयजल, निर्बाध बिजली आपूर्ति और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने विशेष रूप से प्लास्टिक से बने राष्ट्रीय ध्वज के उपयोग पर पूर्ण रोक लगाने तथा सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

Kashmir
advertisement

उपायुक्त कंचन सिंह ने अधिकारियों से कहा कि सभी अपनी जिम्मेदारियों का समयबद्ध एवं गंभीरता से निर्वहन करें, ताकि “टीम सिमडेगा” की भावना के साथ 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित और गरिमामय ढंग से संपन्न हो सके।

RKDF
advertisement
ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।