Major crackdown by CID; 5 arrested, including Deputy Controller of Examinations.

JPSC-JSSC भर्ती घोटाला: CID की बड़ी कार्रवाई, रांची-लखनऊ से पांच और गिरफ्तार, अब तक कुल 19 आरोपी को CID ने पकड़ा

Share
Link copied

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही सीआईडी ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस मामले में अब तक गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। सीआईडी का कहना है कि जांच लगातार आगे बढ़ रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Drishti 01
Advertisement

सीआईडी थाना कांड संख्या 16/2026 (दिनांक 22 जुलाई 2026) में जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर रांची और उत्तर प्रदेश के लखनऊ में छापेमारी कर इन गिरफ्तारियों को अंजाम दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में उमाकांत उरांव, रोशन केरकेट्टा, मनोज कुमार, रक्षक सिंह और धर्मेंद्र कुमार शामिल हैं।

Drishti 02
Advertisement

जांच एजेंसी के अनुसार, उमाकांत उरांव, रोशन केरकेट्टा और मनोज कुमार पर आरोप है कि उन्होंने 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में कथित रूप से धोखाधड़ी और अनुचित साधनों का इस्तेमाल कर सफलता हासिल की थी। उमाकांत उरांव पर अभ्यर्थियों की व्यवस्था कराने वाले एजेंट के रूप में काम करने का भी आरोप है।

Drishti 03
Advertisement

वहीं, रक्षक सिंह उत्तर प्रदेश के लखनऊ का निवासी है और जेपीएससी परीक्षा का संचालन करने वाली कंपनी TDPL में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत था। सीआईडी का आरोप है कि उसने भी कथित रूप से अनुचित साधनों का इस्तेमाल कर 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण की थी। मामले में धर्मेंद्र कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसकी भूमिका की जांच की जा रही है।

Deoghar
Advertisement

छापेमारी के दौरान सीआईडी ने मामले से जुड़े डिजिटल उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद कर विधिवत जब्त किए हैं। एजेंसी का कहना है कि इन साक्ष्यों की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी और उनसे मिलने वाली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

Drishti 04
Advertisement

सीआईडी के मुताबिक  जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच अभी जारी है। अनुसंधान के दौरान सामने आने वाले नए साक्ष्यों के आधार पर अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी गिरफ्तारियां की जाएंगी।

RKDF
advertisement
Kashmir vastaralay
Advertisment
ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।