Uproar by the NDA ahead of the monsoon session; vociferous sloganeering at the Assembly gate over the JPSC issue.

मानसून सत्र शुरू होने से पहले एनडीए का हंगामा, विधानसभा गेट पर जेपीएससी मुद्दे पर जमकर नारेबाजी

Uproar by the NDA ahead of the monsoon session; vociferous sloganeering at the Assembly gate over the JPSC issue.
Uproar by the NDA ahead of the monsoon session; vociferous sloganeering at the Assembly gate over the JPSC issue.

रांची: झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र का आज (6 अगस्त) पहला दिन है। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही एनडीए विधायकों ने जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के मुद्दे को लेकर विधानसभा के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Deoghar
Advertisement

विपक्षी विधायक बैनर-पोस्टर लेकर विधानसभा परिसर के बाहर पहुंचे। उन्होंने “जेपीएससी में धांधली बंद करो”, “सीबीआई जांच करो”, “नौकरियां बेचने वालों को सजा दो” जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि राज्य सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है और भर्ती परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है।

Drishti 02
Advertisement
Drishti 01
Advertisement

एनडीए विधायकों ने कहा कि रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पिछले कई दिनों से अभ्यर्थी आंदोलन कर रहे हैं। वे 14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने, सीबीआई/ईडी जांच और भर्ती एजेंसियों में सुधार की मांग कर रहे हैं। विपक्ष ने आश्वासन दिया कि वह सदन के अंदर भी इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाएगा और सरकार को घेरेगा।

Kashmir
advertisement

सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद भी जेपीएससी-जेएसएससी मुद्दा गरमाए रखने की संभावना है। छात्र संगठन भी विधानसभा घेराव की तैयारी में हैं। हालांकि सीएम हेमंत सोरेन ने युवाओं की चिंताओं को गंभीर बताते हुए उचित समय पर निर्णय लेने की बात कही थी।

RKDF
advertisement
नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now