गुमला में 82 किलो गांजा के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, ₹80 हजार नकद और दो वाहन जब्त

गुमला: झारखंड के गुमला जिले के पालकोट प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र में पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 82 किलो अवैध गांजा के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करों के पास से ₹80 हजार नकद और दो चारपहिया वाहन भी जब्त किए हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पालकोट थाना प्रभारी बिश्वजीत चेतन ने बताया कि राउरकेला-गुमला मुख्य मार्ग पर बंगरु नदी पुल के समीप एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान संदिग्ध दो चारपहिया वाहनों को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहनों से करीब 82 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।


पुलिस ने मौके से पांचों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा से गांजा खरीदकर बिहार ले जा रहे थे। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त दोनों वाहनों, बरामद गांजा और नकदी को जब्त कर लिया है।


पुलिस पूरे मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। साथ ही इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है।























