Major success for security forces in Seraikela-Kharsawan: three hardcore Maoists arrested; a large cache of weapons, including an AK-47, recovered.

सरायकेला-खरसावां में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता, तीन हार्डकोर माओवादी गिरफ्तार; AK-47 समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद

Share
Link copied
Major success for security forces in Seraikela-Kharsawan: three hardcore Maoists arrested; a large cache of weapons, including an AK-47, recovered.
Major success for security forces in Seraikela-Kharsawan: three hardcore Maoists arrested; a large cache of weapons, including an AK-47, recovered.

सरायकेला: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों ने सरायकेला-खरसावां जिले में संयुक्त अभियान चलाकर प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार माओवादियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर AK-47 राइफल, इंसास राइफल, 9 एमएम पिस्टल, सैकड़ों जिंदा कारतूस, विस्फोटक सामग्री और अन्य हथियार बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई कांड्रा थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

Deoghar
Advertisement

पुलिस के अनुसार, 4 अगस्त को सूचना मिली थी कि कांड्रा थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव में माओवादी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इसके बाद झारखंड पुलिस, कोबरा-203, सीआरपीएफ और एसएसबी की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। अभियान के दौरान माओवादी संगठन के सदस्य रवि सिंह सरदार उर्फ सागर सिंह सरदार, मदन महतो चरण उर्फ शंकर महतो तथा मीना पहाड़िया को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर छिपाकर रखे गए हथियार और विस्फोटक भी बरामद किए गए।

Drishti 04
Advertisement
Drishti 03
Advertisement

पुलिस ने एक AK-47 राइफल, एक इंसास राइफल, एक 9 एमएम पिस्टल, AK-47 के 361 जिंदा कारतूस, 9 एमएम के 42 जिंदा कारतूस, तीन बंडल कोडेक्स वायर (विस्फोटक सामग्री) वॉकी-टॉकी, मैगजीन, मोटरसाइकिल समेत अन्य सामान बरामद किए हैं।

Drishti 02
Advertisement
Drishti 01
Advertisement

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार माओवादी पूर्व में दलमा क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं और हाल के दिनों में बड़ी नक्सली वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। इस पूरे मामले में कांड्रा थाना में विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Kashmir
advertisement
RKDF
advertisement
ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।