Students have formed a delegation; talks will be held with the government's high-level committee.

JPSC-JSSC भर्ती विवाद: छात्रों ने गठित किया प्रतिनिधिमंडल, सरकार की उच्च स्तरीय कमेटी से होगी वार्ता

Share
Link copied

Students have formed a delegation; talks will be held with the government's high-level committee.

रांची: JPSC  और JSSC भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता व सुधार की मांग को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन ने अब बातचीत का चरण शुरू कर दिया है। राज्य सरकार द्वारा उच्च स्तरीय कमेटी के गठन के बाद आंदोलनकारी छात्रों ने भी अपनी ओर से एक प्रतिनिधिमंडल तैयार किया है, जो सरकार के साथ होने वाली बैठक में छात्रों की मांगों और सुझावों को आधिकारिक रूप से रखेगा।

Drishti 04
Advertisement

छात्र प्रतिनिधिमंडल में रविन्द्र पासवान, पीयूष कुमार सिंह, रविन्द्र कुमार रवि, राजेश प्रसाद, नीतू कुजूर, कार्तिक सोरेन, अंकित कुमार और शालू सिंह को शामिल किया गया है। वहीं अभिभावक प्रतिनिधि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार शंभूनाथ चौधरी और विकास वर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा कानूनी सलाह और मार्गदर्शन के लिए वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार को भी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा बनाया गया है।

Drishti 03
Advertisement

करीब 12 दिनों से जारी आंदोलन के बाद सरकार की ओर से पहली बार औपचारिक वार्ता की पहल की गई। रांची प्रशासन के एसडीएम और एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) आंदोलन स्थल पहुंचे और सरकार का प्रस्ताव छात्रों के सामने रखा। आंदोलनकारी छात्रों ने इस पहल का स्वागत करते हुए बातचीत के लिए सहमति दी और प्रतिनिधिमंडल का गठन कर दिया।

Drishti 02
Advertisement

अब दोनों पक्षों के बीच प्रस्तावित वार्ता पर सभी की नजरें टिकी हैं। छात्रों का कहना है कि उनकी प्रमुख मांगों पर गंभीरता से विचार होने और ठोस निर्णय लिए जाने की उम्मीद है। यदि बातचीत सकारात्मक रही तो लंबे समय से जारी आंदोलन के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हो सकती है।

Deoghar
Advertisement
Kashmir vastaralay
Advertisment
RKDF
advertisement
ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।