200-year-old house collapses in the rain; 'treasure' of over 300 silver coins found in the debris; stirs curiosity in the village.

बारिश में ढहा 200 साल पुराना मकान, मलबे से निकला 300 से ज्यादा चांदी के सिक्कों का ‘खजाना’; गांव में कौतूहल

200-year-old house collapses in the rain; 'treasure' of over 300 silver coins found in the debris; stirs curiosity in the village.
200-year-old house collapses in the rain; ‘treasure’ of over 300 silver coins found in the debris; stirs curiosity in the village.

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले के टाटीझरिया प्रखंड स्थित अमनारी गांव में लगातार हो रही बारिश ने एक ऐसा राज उजागर कर दिया, जिसने पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है। बारिश के कारण लगभग 200 वर्ष पुराना एक कच्चा मिट्टी का मकान ढह गया। मलबा हटाने के दौरान दीवार के भीतर छिपा मिट्टी का कलश फूट गया और उसमें रखे 300 से अधिक प्राचीन चांदी के सिक्के चारों ओर बिखर गए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Deoghar
Advertisement

मकान के मालिक बैजू महतो के पुत्र नंदकिशोर प्रसाद ने बताया कि यह उनके पूर्वजों की धरोहर है। उनके पिता की उम्र करीब 91 वर्ष है और यह मकान परिवार की चार पीढ़ियों से जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि पहले भी इसी मकान की दीवार गिरने पर कुछ चांदी के सिक्के मिले थे, लेकिन इस बार बड़ी संख्या में सिक्के सामने आए हैं।

Drishti 04
Advertisement
Drishti 03
Advertisement

सबसे दिलचस्प बात यह है कि गांव में इन सिक्कों को लेकर एक पुरानी मान्यता भी प्रचलित है। परिवार का कहना है कि जो व्यक्ति इन सिक्कों को अपने घर ले जाता है, उसके साथ अनहोनी होती है। यही वजह है कि घटना के 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद मलबे में पड़े एक भी सिक्के को किसी ग्रामीण ने नहीं छुआ।

Drishti 02
Advertisement
Drishti 01
Advertisement

घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन के वरीय अधिकारियों को भी जानकारी दी गई है। परिवार के अनुसार कई लोगों ने फोन कर मामले की जानकारी ली और प्रशासन को भी यह बताया गया कि सिक्के मकान की दीवार के भीतर रखे मिट्टी के कलश से निकले हैं।

RKDF
advertisement

अब गांव में लोगों की निगाहें पुराने मकान के अन्य हिस्सों पर भी टिक गई हैं। ग्रामीणों के बीच इस बात की चर्चा है कि क्या दीवारों के भीतर अभी भी पूर्वजों की कोई और धरोहर छिपी हो सकती है। हालांकि प्रशासन की जांच के बाद ही इस रहस्य से पूरी तरह पर्दा उठ सकेगा।

Kashmir
advertisement
नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now