Sex racket busted at a Ranchi hotel; nine arrested; 9 mobile phones and objectionable items seized.

रांची में होटल में देह व्यापार का खुलासा, नौ गिरफ्तार; 9 मोबाइल और आपत्तिजनक सामान बरामद

Share
Link copied
Sex racket busted at a Ranchi hotel; nine arrested; 9 mobile phones and objectionable items seized.
Sex racket busted at a Ranchi hotel; nine arrested; 9 mobile phones and objectionable items seized.

रांची: कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने होटल सनराइज रेसिडेंसी में चल रहे कथित देह व्यापार के धंधे का खुलासा किया है। पुलिस ने 13 अगस्त की रात छापेमारी कर होटल के मैनेजर समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें तीन युवक और पांच युवतियां शामिल हैं।

रांची में होटल में देह व्यापार का खुलासा, नौ गिरफ्तार; 9 मोबाइल और आपत्तिजनक सामान बरामद

पुलिस के अनुसार, होटल सनराइज रेसिडेंसी में अवैध रूप से देह व्यापार संचालित किए जाने की सूचना लगातार मिल रही थी। इससे आसपास के लोगों को परेशानी हो रही थी और सामाजिक वातावरण पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा था। सूचना के सत्यापन के बाद सहायक पुलिस अधीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में टीम ने होटल में छापेमारी की।

रांची में होटल में देह व्यापार का खुलासा, नौ गिरफ्तार; 9 मोबाइल और आपत्तिजनक सामान बरामद

छापेमारी के दौरान होटल के मैनेजर को भी पकड़ा गया। पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि होटल मालिक की ओर से कथित तौर पर देह व्यापार का धंधा कराया जा रहा था। पुलिस ने मामले में उज्ज्वल मंडल, शुभम मंडल, सुनील कुमार नायक, अमित कुमार, ईशानी मंडल उर्फ बिलकिस खातून, संगीता साहा, नटिता पाईक, प्रियंका दास और ऑंचल कुमारी बेहरा को गिरफ्तार किया है।

रांची में होटल में देह व्यापार का खुलासा, नौ गिरफ्तार; 9 मोबाइल और आपत्तिजनक सामान बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से 9 मोबाइल फोन, 8,700 रुपये नकद और आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। इस संबंध में कोतवाली थाना कांड संख्या 176/2026, दिनांक 14 अगस्त 2026 को भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं तथा अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम, 1956 की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच और कार्रवाई में जुटी है।

Kashmir
advertisement
RKDF
advertisement
ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।