Congress leaders meet Hemant Soren

हेमंत सोरेन से कांग्रेस नेताओं की मुलाकात, TDPL परीक्षाएं रद्द करने के फैसले पर जताया आभार

Share
Link copied

Congress leaders meet Hemant Soren

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश समेत कांग्रेस के मंत्री और विधायकों ने मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने 17 अगस्त को झारखंड मंत्रालय में हुई कैबिनेट की विशेष बैठक में छात्र हित में लिए गए फैसलों के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया।

RKDF
advertisement

कांग्रेस नेताओं ने TDPL द्वारा आयोजित परीक्षाओं को रद्द करने के सरकार के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय विद्यार्थियों और अभ्यर्थियों के हित में महत्वपूर्ण कदम है। इससे प्रभावित छात्रों को राहत मिलेगी और उनके भविष्य को लेकर बनी अनिश्चितता दूर होगी।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं और विद्यार्थियों के हितों को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने छात्र हित में सरकार की ओर से लिए गए फैसलों को संवेदनशील पहल बताया।

Kashmir vastaralay
Advertisment

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांग्रेस नेताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य झारखंड के युवाओं और विद्यार्थियों के हितों की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मामलों में सरकार संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ निर्णय लेती रही है और आगे भी लेती रहेगी।

मुलाकात के दौरान राज्य में चल रही विकास योजनाओं, जनहित के मुद्दों और छात्र कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई।

ये नेता रहे मौजूद

मुलाकात में मंत्री इरफान अंसारी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक कल्पना सोरेन, रामेश्वर उरांव, प्रदीप यादव, कुमार जयमंगल, राजेश कच्छप, रामचंद्र सिंह, नमन विक्सल कोनगाड़ी, भूषण बाड़ा और ममता देवी समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।