Power supply to be disrupted in several areas of Ranchi today; find out which areas will be affected.

रांची के कई इलाकों में आज बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, जानें किन क्षेत्रों में पड़ेगा असर

Share
Link copied
Power supply to be disrupted in several areas of Ranchi today; find out which areas will be affected.
Power supply to be disrupted in several areas of Ranchi today; find out which areas will be affected.

रांची: राजधानी रांची में शनिवार, 22 अगस्त को बिजली विभाग की ओर से मरम्मत और लाइन से जुड़े जरूरी कार्य किए जाएंगे। इसके चलते कोकर डिवीजन के अलग-अलग सब-डिवीजनों के कई इलाकों में निर्धारित अवधि के दौरान बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

बड़गाईं और पानी टंकी क्षेत्र: आरएमसीएच सब-डिवीजन के पानी टंकी पावर हाउस के बड़गाईं फीडर से जुड़े टीवीएस शोरूम, विश्वकर्मा कॉलोनी, बड़गाईं और पानी टंकी इलाके में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक एलटी सप्लाई बाधित रहेगी।

Kashmir
advertisement

न्यू मोराबादी क्षेत्र: मोराबादी पावर हाउस के न्यू मोराबादी फीडर के तहत पार्क प्राइम होटल के आसपास की गली नंबर 1, 2, 3 और 5 में ट्रांसफार्मर बंद रहेगा। यहां भी सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की संभावना है।

चुटिया इलाके में भी असर: चुटिया पावर हाउस के कृष्णापुरी फीडर से जुड़े कृष्णापुरी रोड नंबर 14 और वर्मा स्टोर के आसपास एलटी ब्रांच लाइन का काम किया जाएगा। इसके लिए ट्रांसफार्मर बंद रखा जाएगा। वहीं, महादेव मंडा फीडर के मकचुंद टोली और गायत्री सोसाइटी के समीप भी बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

RKDF
advertisement

कैंसर हॉस्पिटल से कोकर चौक तक: कोकर पावर हाउस के अयोध्यापुरी फीडर के तहत कैंसर हॉस्पिटल से कोकर चौक तक 11 केवी लाइन करीब एक घंटे के लिए बंद रहेगी। इस क्षेत्र में एलटी लाइन की आपूर्ति सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी।

मौलाना आजाद कॉलोनी और धोबीघाट: लालपुर सब-डिवीजन के कोकर शहरी पावर हाउस के पावर हाउस फीडर से जुड़े मौलाना आजाद कॉलोनी की गली नंबर 10, 11 और 12 में ट्रांसफार्मर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगा। इसके अलावा मोराबादी पावर हाउस के करम टोली फीडर के धोबीघाट इलाके में भी एलटी लाइन इसी अवधि में बंद रहेगी। बिजली विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए जरूरी कार्य पहले से निपटा लेने की अपील की है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।