रांची समेत पूरे झारखंड में आज बादल छाए रहेंगे, कई जगह हल्की-मध्यम बारिश और गरज-चमक के आसार

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रांची केंद्र के अनुसार आज पूरे झारखंड में आसमान ज्यादातर बादलों से घिरा रहेगा। राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। कुछ जगहों पर वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

राजधानी रांची की बात करें तो रांची में अधिकतम तापमान लगभग 29-30°C और न्यूनतम तापमान लगभग 23°C रहने की संभावना है। आसमान में सामान्यतः बादल छाए रहेंगे। दिन में एक-दो बार हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग ने वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी भी जारी है। नमी अधिक रहने से मौसम उमस भरा महसूस होगा।
झारखंड के अन्य इलाकों की बात करें तो आज राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश बहुत संभव है। खासकर मध्य, दक्षिण और कुछ पश्चिमी जिलों में बारिश की गतिविधियां सक्रिय रहेंगी। उत्तर-पश्चिमी (पलामू, गढ़वा, चतरा) और दक्षिण-पश्चिमी (गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम) क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी बारिश की भी संभावना बताई गई है। राज्य में कहीं-कहीं गरज, वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 1-2 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3°C की हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। उसके बाद बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। न्यूनतम तापमान 22-24°C के आसपास बना रहेगा। अपडेट के लिए मौसम विभाग की वेबसाइट या ऐप चेक करते रहें।















