Police conduct flag march in Ranchi ahead of Milad-un-Nabi; security stepped up in sensitive areas.

मिलाद-उल-नबी को लेकर रांची में पुलिस का फ्लैग मार्च, संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई गई सुरक्षा

Share
Link copied
Police conduct flag march in Ranchi ahead of Milad-un-Nabi; security stepped up in sensitive areas.
Police conduct flag march in Ranchi ahead of Milad-un-Nabi; security stepped up in sensitive areas.

रांची: आगामी मिलाद-उल-नबी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से रांची पुलिस ने मंगलवार को शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च और विशेष गश्ती की। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर निकाले गए फ्लैग मार्च के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों और संभावित जुलूस मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई।

फिरायालाल चौक से डोरंडा तक फ्लैग मार्च किया गया। इसके अलावा फिरायालाल चौक, एकरा मस्जिद, कर्बला चौक, विक्रांत चौक सहित अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में पैदल गश्ती और पुलिस पेट्रोलिंग की गई। बाइक दस्ते ने मेन रोड से एकरा और डोरंडा थाना क्षेत्र तक विशेष गश्ती कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

Baba new 1
Advertisement

फ्लैग मार्च में पुलिस अधीक्षक (नगर), अनुमंडल पदाधिकारी सदर, वरीय पुलिस उपाधीक्षक (नगर), संबंधित थाना प्रभारी, RAF, IRB, बाइक दस्ता सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल रहे। इस दौरान ड्रोन के माध्यम से भी संवेदनशील इलाकों की निगरानी की गई।

Kashmir
advertisement

पुलिस अधिकारियों ने संभावित जुलूस मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर तैनात बल की व्यवस्था की समीक्षा की तथा पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। रांची के अन्य थाना क्षेत्रों में भी फ्लैग मार्च, पैदल गश्ती और विशेष पेट्रोलिंग जारी है।

RKDF
advertisement

रांची पुलिस ने कहा कि पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने, असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने और किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। पुलिस ने आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।