सरायकेला में दिसंबर में होगी चीफ मिनिस्टर्स ट्रॉफी इंटरनेशनल ग्रैंडमस्टर शतरंज चैंपियनशिप

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मंगलवार को झारखंड मंत्रालय में सरायकेला-खरसावां जिला शतरंज संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को सरायकेला-खरसावां जिले में दिसंबर 2026 में प्रस्तावित चीफ मिनिस्टर्स ट्रॉफी–इंटरनेशनल ग्रैंडमस्टर शतरंज चैंपियनशिप-2026 के आयोजन की जानकारी दी।

भारतीय शतरंज संघ (AICF) एवं झारखंड शतरंज संघ (SKDCA) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाली इस अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप को स्मृति शेष पद्मश्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जयंती को समर्पित किया गया है।

प्रतिनिधिमंडल में SKDCA के अध्यक्ष मनोज कुमार, उपाध्यक्ष लक्ष्मण टुडू, शैलेंद्र कुमार एवं अभिषेक दास शामिल थे। प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से चैंपियनशिप के आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की।


















