Special prayers held at Pandripani Shiva Temple during Sawan; devotees flock to the community feast.

पंडरीपानी शिव मंदिर में सावन पर विशेष पूजा-अर्चना, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

Share
Link copied
Special prayers held at Pandripani Shiva Temple during Sawan; devotees flock to the community feast.
Special prayers held at Pandripani Shiva Temple during Sawan; devotees flock to the community feast.

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा: सावन के पवित्र अवसर पर पंडरीपानी स्थित शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, जलाभिषेक और भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक कर क्षेत्र में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

Baba new 1
Advertisement

धार्मिक अनुष्ठान के बाद ग्रामीणों की सामूहिक बैठक हुई। बैठक में गांव के विकास, आपसी समन्वय और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। ग्रामीणों ने स्थानीय समस्याओं को सामने रखते हुए उनके समाधान के लिए अपने विचार और सुझाव साझा किए। इस अवसर पर ग्राम प्रधान रामचंद्र मांझी, उपाध्यक्ष लालचंद प्रधान, अध्यक्ष लहरू प्रधान, कोषाध्यक्ष कुसुमिता देवी, सचिव मांझा मांझी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Kashmir
advertisement

बैठक में निर्णय लिया गया कि भविष्य में भी धार्मिक आयोजनों के साथ सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। ग्रामीणों ने क्षेत्र में आपसी भाईचारा, सौहार्द और अमन-चैन बनाए रखने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।

RKDF
advertisement
ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।