Jharkhand Police Association takes a firm stand on the demand for Jairam Mahto's arrest; issues a five-day ultimatum.

जयराम महतो की गिरफ्तारी की मांग पर झारखंड पुलिस एसोसिएशन सख्त, पांच दिन का अल्टीमेटम

Share
Link copied
Jharkhand Police Association takes a firm stand on the demand for Jairam Mahto's arrest; issues a five-day ultimatum.
Jharkhand Police Association takes a firm stand on the demand for Jairam Mahto’s arrest; issues a five-day ultimatum.

रांची: धनबाद के बरवाअड्डा थाना प्रभारी के साथ कथित गाली-गलौज, अभद्र भाषा और धमकी देने के मामले को लेकर झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। एसोसिएशन की रांची जिला शाखा ने विधायक समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

झारखंड पुलिस एसोसिएशन, रांची जिला शाखा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 21 अगस्त 2026 की रात विधायक जयराम कुमार महतो ने अपने मोबाइल नंबर से बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार को कथित तौर पर व्हाट्सऐप कॉल कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और धमकी दी। आरोप है कि उन्हें सरकार बदलने के बाद झारखंड के जिस थाने में रहने की बात कही जाएगी, वहां खोजकर परेशान करने तथा नौकरी से ऑफ ड्यूटी रहने पर सबक सिखाने की धमकी दी गई।

Baba new 1
Advertisement

विज्ञप्ति में कहा गया है कि इसके बाद देर रात विधायक अपने समर्थकों के साथ बरवाअड्डा थाना पहुंचे। वहां थाना प्रभारी के कार्यालय कक्ष में कथित रूप से अभद्र भाषा का दोबारा इस्तेमाल करते हुए टेबल पर रखे सामान को इधर-उधर किया गया और नाम पट्टिका तोड़ दी गई। इस संबंध में बरवाअड्डा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Kashmir
advertisement

पुलिस एसोसिएशन ने कहा कि विधायक की ओर से सोशल मीडिया और प्रेस के माध्यम से लगातार पुलिसकर्मियों के प्रति कथित तौर पर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है। एसोसिएशन ने इसे पुलिसकर्मियों के सम्मान और गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला बताया है। एसोसिएशन के मुताबिक, बरवाअड्डा थाना कांड संख्या 146/26, दिनांक 22 अगस्त 2026 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 221, 224, 132, 351(2), 352 और 3(5) के तहत मामला दर्ज है।

RKDF
advertisement

झारखंड पुलिस एसोसिएशन की रांची जिला शाखा ने मांग की है कि विधायक जयराम कुमार महतो एवं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पांच दिनों के भीतर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। एसोसिएशन ने इस मांग का समर्थन करते हुए कहा है कि पुलिसकर्मियों की गरिमा और सम्मान से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जा सकता।

विधायक जयराम महतो ने हालांकि पुलिस एसोसिएशन के आरोपों को खारिज करते हुए इसे अपने खिलाफ साजिश बताया है और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी आवाज जारी रखने की बात कही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।