झारखंड में 4,996 सरकारी स्वास्थ्य संस्थान, लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टर आधे भी नहीं! आंकड़ों ने खोली स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल
राज्य में 16,719 सरकारी बेड, अकेले रांची में 3,688; दिसंबर 2025 तक विशेषज्ञ डॉक्टरों के स्वीकृत पदों में सिर्फ 54.5 फीसदी भरे
रांची। झारखंड में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था का नेटवर्क भले ही बड़ा है, लेकिन विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता अब भी बड़ी चुनौती बनी हुई है। राज्य सरकार के आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश में 4,996 सरकारी स्वास्थ्य संस्थान हैं और इनमें कुल 16,719 बेड उपलब्ध हैं। इसके बावजूद दिसंबर 2025 तक विशेषज्ञ डॉक्टरों के स्वीकृत पदों में सिर्फ 54.5 फीसदी पद ही भरे थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!झारखंड सरकार के Finance Department की ओर से जारी Economic Survey 2025-26 में स्वास्थ्य क्षेत्र की स्थिति का विस्तृत ब्योरा दिया गया है। सर्वेक्षण के अनुसार राज्य के स्वास्थ्य ढांचे में 4,996 सरकारी संस्थान शामिल हैं। इन संस्थानों और अस्पतालों में कुल 16,719 बेड उपलब्ध हैं।
आंकड़ों में जिलों के बीच भी बड़ा अंतर दिखाई देता है। रांची में 450 सरकारी स्वास्थ्य संस्थान और 3,688 बेड दर्ज किए गए हैं। राज्य के कुल 16,719 सरकारी बेड में रांची की हिस्सेदारी करीब 22 फीसदी है।

वहीं लोहरदगा में 114 सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों के मुकाबले 199 बेड और रामगढ़ में 98 संस्थानों के मुकाबले 233 बेड दर्ज किए गए हैं। हालांकि केवल संस्थानों और बेड की संख्या के आधार पर किसी जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर या कमजोर कहना उचित नहीं होगा। इसके लिए आबादी, मरीजों की संख्या, डॉक्टरों की उपलब्धता और अस्पतालों में बेड के इस्तेमाल जैसे आंकड़ों को भी साथ में देखना जरूरी है।
विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता सबसे बड़ी चुनौती
स्वास्थ्य व्यवस्था में मानव संसाधन की स्थिति देखें तो विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी सबसे प्रमुख चुनौतियों में नजर आती है। Economic Survey के मुताबिक दिसंबर 2025 तक विशेषज्ञ डॉक्टरों के स्वीकृत पदों की fill rate 54.5 फीसदी थी।
यानी स्वीकृत पदों में करीब आधे पद ही भरे हुए थे। इसके मुकाबले Grade-A Nurses की fill rate 61.1 फीसदी, MBBS Medical Officers की 80.7 फीसदी और ANMs की 83.6 फीसदी रही। वहीँ ASHA कार्यकर्ताओं की उपलब्धता का fill rate 95.2 फीसदी दर्ज किया गया।

2,280 स्वीकृत पदों में 1,613 MBBS डॉक्टर
सर्वेक्षण के मुताबिक राज्य में MBBS Medical Officers के 2,280 पद स्वीकृत थे, जिनमें 1,613 पद भरे हुए थे। इस हिसाब से दिसंबर 2025 तक 667 स्वीकृत पद रिक्त थे।
राज्य में हर पांच सरकारी बेड में एक रांची का
राज्य के कुल 16,719 सरकारी बेड में रांची के 3,688 बेड हैं। गणना के अनुसार रांची की हिस्सेदारी करीब 22.1 फीसदी है। अगर इसे औसत से जोड़ा जाये तो राज्य के सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध करीब हर पांच बेड में एक बेड रांची में है।

















