Jamshedpur: Former Tata Steel chief dies after falling from the 10th floor of Vijaya Garden.

जमशेदपुर : विजया गार्डन की 10वीं मंजिल से गिरकर टाटा स्टील के पूर्व चीफ की मौत, पुलिस जांच में जुटी

अश्वनी पाठक | जमशेदपुर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र के बारीडीह स्थित विजया गार्डन फेज-7 में सोमवार तड़के टाटा स्टील के मर्चेंट मिल के पूर्व चीफ संदीप पाल (62) की 10वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, घटना के बाद परिजन संदीप पाल को तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

RKDF
advertisement

बेटी की पढ़ाई को लेकर तनाव में थे संदीप पाल

परिजनों के अनुसार, संदीप पाल पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे। करीब 15 दिन पहले वह अपनी बेटी को बीकॉम की पढ़ाई के लिए मुंबई के एक कॉलेज में छोड़कर जमशेदपुर लौटे थे। बताया जा रहा है कि बेटी के मुंबई में रहने और वहां की परिस्थितियों को लेकर वह चिंतित थे। इसके बाद से उनकी परेशानी बढ़ गई थी।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद बिरसानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।