Governor Santosh Gangwar visited Sanjay Seth's residence during Ganesh Utsav and performed the Ganpati Aarti.

गणेश उत्सव पर संजय सेठ के आवास पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, की गणपति आरती

Governor Santosh Gangwar visited Sanjay Seth's residence during Ganesh Utsav and performed the Ganpati Aarti.
Governor Santosh Gangwar visited Sanjay Seth’s residence during Ganesh Utsav and performed the Ganpati Aarti.

रांची: गणेश उत्सव के अवसर पर राज्यपाल संतोष गंगवार सोमवार को केंद्रीय मंत्री संजय सेठ के रातू रोड स्थित आवास पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान के साथ भगवान गणपति की पूजा-अर्चना की और आरती में शामिल हुए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
RKDF
advertisement

पूजन के दौरान राज्यपाल ने भगवान गणेश से झारखंड में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने प्रदेशवासियों को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोग श्रद्धा और उत्साह के साथ विघ्नहर्ता गणपति का उत्सव मनाएं।

Kashmir
advertisement

राज्यपाल के आवास पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने उनका स्वागत और आभार व्यक्त किया। संजय सेठ ने सोशल मीडिया पर कार्यक्रम की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि गणेश उत्सव के पहले दिन राज्यपाल उनके आवास पहुंचे और बप्पा की आरती की।

केंद्रीय मंत्री ने इस अवसर पर पूरे झारखंडवासियों को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं दीं और भगवान गणेश से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और शांति की प्रार्थना की।