धनबाद : प्रेम विवाह की नाराजगी में रची गई हत्या की साजिश , नाबालिग की सिर कटी लाश मामले में चार गिरफ्तार
गोविंद /धनबाद
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद। बलियापुर थाना क्षेत्र के डांगी पहाड़ी की तलहटी में नाबालिग लड़की की सिर कटी लाश मिलने के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार समेत कई सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में हत्या की वजह प्रेम विवाह को लेकर परिवार की नाराजगी सामने आई है।
Also Read :
11 सितंबर को मिला था सिर कटा शव
11 सितंबर 2026 को बलियापुर पुलिस को सूचना मिली थी कि डांगी पहाड़ी की तलहटी के पास एक लड़की का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां लड़की का धड़ बरामद हुआ। कुछ दूरी पर एक बोरे में उसका सिर भी मिला। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।
जांच के दौरान शव की पहचान गिरिडीह जिले के बेगाबाद थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी संदीप रवानी की बेटी के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार, लड़की 9 सितंबर से लापता थी। इसके बाद मृतका के पिता की लिखित शिकायत पर बलियापुर थाने में मामला दर्ज किया गया।

CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष छापेमारी टीम गठित की। जांच टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों तक पहुंचने की कोशिश शुरू की।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जय राम रवानी, किशोर महतो, आलमनी देवी और राम प्रसाद रजवार को गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
प्रेम विवाह से नाराजगी को बताया जा रहा हत्या की वजह
पुलिस के अनुसार, जांच में यह बात सामने आई है कि संतोष रवानी के पुत्र कुष रवानी ने मृतका से प्रेम विवाह किया था। इस विवाह को लेकर परिवार में नाराजगी थी। आरोप है कि इसी नाराजगी के चलते नाबालिग को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई और योजनाबद्ध तरीके से उसकी हत्या कर शव को ठिकाने लगाने का प्रयास किया गया।
Also Read :
छुरा, चप्पल और पूजा सामग्री बरामद
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल बड़ा धारदार छुरा, मृतका की चप्पल और पूजा सामग्री बरामद की है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या की साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल थे और वारदात को किस तरह अंजाम दिया गया।
मामले में अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस हत्या के पीछे की पूरी साजिश, आरोपियों की भूमिका और शव को ठिकाने लगाने से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है।

धनबाद : कभी नाम से मचता था खौफ, आज पुलिस घेरे में पैदल कोर्ट पहुंचा बंटी खान
धनबाद /गोविंद धनबाद। धनबाद की सड़कों पर सोमवार को एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने वासेपुर के चर्चित आपराधिक नेटवर्क की…
धनबाद : दुबई भागने से पहले कोलकाता में पकड़ा गया प्रिंस खान का भाई बंटी खान, फर्जी दस्तावेज बरामद
धनबाद /गोविंद धनबाद। वासेपुर के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान को धनबाद पुलिस ने पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग…

















