A six-year-old girl sleeping on a cot with her mother was bitten by a snake.

चारपाई पर मां के साथ सो रही छह वर्षीय बच्ची को सांप ने डंसा, इलाज के दौरान मौत

अश्वनी पाठक

सरायकेला। सरायकेला थाना क्षेत्र के टेंटोपोसी गांव में मंगलवार की अहले सुबह सर्पदंश से छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान टेंटोपोसी निवासी गणेश महतो की छह वर्षीय पुत्री पूर्वी महतो के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि बच्ची की मौत से गांव में मातम पसरा है।

RKDF
advertisement

जानकारी के अनुसार, पूर्वी महतो सोमवार रात अपनी मां के साथ चारपाई पर सोई हुई थी। मंगलवार सुबह करीब तीन बजे अचानक उसकी नींद खुली और वह रोने लगी। परिजनों ने जब रोने का कारण पूछा तो बच्ची ने बताया कि उसे किसी चीज ने काट लिया है।

इसके बाद परिजनों ने टॉर्च की रोशनी में चारपाई की जांच की तो वहां एक चित्तीदार सांप दिखाई दिया। परिजनों ने सांप को मार दिया। सर्पदंश की आशंका को देखते हुए परिजन तत्काल बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल सरायकेला लेकर पहुंचे।

चारपाई पर मां के साथ सो रही छह वर्षीय बच्ची को सांप ने डंसा, इलाज के दौरान मौत

अस्पताल में चिकित्सकों ने बच्ची का इलाज शुरू किया, लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी रही। इलाज के दौरान पूर्वी महतो की मौत हो गई।

बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। छह वर्षीय मासूम की असमय मौत से गांव के लोग भी गमगीन हैं। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now

Drishti Now

वरिष्ठ संवाददाता

झारखंड की राजनीति, प्रशासन और स्थानीय खबरों पर लंबे समय से रिपोर्टिंग कर रहे हैं।