SIR के तहत दावा-आपत्ति और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पर ERO-AERO को प्रशिक्षण

रांची: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत दावा-आपत्ति और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया को लेकर बुधवार को राज्य के सभी जिलों के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (ERO), सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (AERO) और अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (Additional AERO) के लिए प्रशिक्षण-सह-शंका निवारण सत्र आयोजित किया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस सत्र की अध्यक्षता मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने की।

प्रशिक्षण में आधार सत्यापन और दस्तावेजों की जांच से जुड़े तकनीकी व प्रक्रियात्मक पहलुओं की जानकारी दी गई। UIDAI के क्षेत्रीय कार्यालय, रांची के निदेशक नीरज कुमार ने अधिकारियों को आधार से संबंधित सत्यापन की प्रक्रिया समझाई। इस दौरान अधिकारियों की ओर से पूछे गए सवालों और शंकाओं का भी समाधान किया गया।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि SIR के तहत प्राप्त दावे और आपत्तियों की सुनवाई तथा दस्तावेजों का सत्यापन निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दावा और आपत्ति का नियमानुसार परीक्षण कर मतदाता सूची की शुद्धता और विश्वसनीयता बनाए रखना संबंधित पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है।

उन्होंने ERO, AERO और Additional AERO को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सुनवाई और दस्तावेज सत्यापन से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मियों को भी प्रशिक्षण में मिली जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि प्रक्रिया के क्रियान्वयन में एकरूपता बनी रहे।

के. रवि कुमार ने दावा-आपत्ति और दस्तावेज सत्यापन से जुड़े कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि SIR का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे और कोई अपात्र अथवा विदेशी नागरिक मतदाता सूची में शामिल न हो। इसके लिए दावा-आपत्ति, सुनवाई और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया निर्धारित नियमों के तहत पूरी की जानी है।

प्रशिक्षण सत्र में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, राज्य ट्रेनिंग नोडल पदाधिकारी देव दास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज कुमार ठाकुर समेत राज्य के सभी जिलों के संबंधित ERO, AERO और Additional AERO वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।
बिहार में बड़ा प्रशासनिक संयोग! DGP समेत तीन शीर्ष अधिकारी एक साथ लंबी छुट्टी पर
पटना। बिहार के प्रशासनिक और पुलिस महकमे में उस समय चर्चा तेज हो गई, जब राज्य के तीन महत्वपूर्ण संस्थानों के शीर्ष…
हजारीबाग में पांच साइबर अपराधी गिरफ्तार, 11 मोबाइल और लैपटॉप समेत फर्जी दस्तावेज बरामद
हजारीबाग: हजारीबाग पुलिस ने साइबर ठगी के एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके…

















