प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजयुमो ने लगाया रक्तदान शिविर, कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा का संकल्प

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत भाजयुमो की ओर से प्रदेश भाजपा कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय और भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने संयुक्त रूप से किया।

शिविर में भाजयुमो के बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। साथ ही लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करते हुए जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने का संदेश दिया गया। इस मौके पर आदित्य साहू ने कहा कि रक्तदान महादान है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए जीवन बचाने का माध्यम बन सकता है। उन्होंने स्वस्थ लोगों से समय-समय पर रक्तदान करने की अपील की।

बाबूलाल मरांडी ने रक्तदान शिविर की सराहना करते हुए कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का यह प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश देता है। रक्तदान किसी जरूरतमंद के लिए जीवन की उम्मीद बन सकता है। कर्मवीर सिंह ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। युवा कार्यकर्ताओं को सामाजिक सेवा के ऐसे कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए और लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करना चाहिए।

वहीं, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा और समर्पण की भावना के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रक्तदान शिविर इसी सेवा संकल्प का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे भी ऐसे जनसेवा के कार्य जारी रखेगी।

कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, रवींद्र कुमार राय, प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी, नीरज सिंह, भाजयुमो रांची महानगर अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह, दिवाकांत दुबे, धीरज अग्रवाल, देवराज सिंह, अमिताभ धीरज, नीरज कुमार, अंशु सिन्हा, कालिंदी, प्रियांशु और सचिन साहू सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन पर RKDF University में सेवा और सामाजिक सरोकार के कार्यक्रम
रांची: RKDF University, Ranchi में कुलाधिपति डॉ. साधना कपूर के जन्मदिन के अवसर पर सेवा, संस्कार और सामाजिक सरोकार से जुड़े विभिन्न…

धनबाद में भू-धंसान का कहर: छाताबाद में फिर धंसी जमीन, एक दर्जन घर और सामुदायिक भवन प्रभावित
धनबाद। कोयलांचल में भू-धंसान का खतरा एक बार फिर सामने आया है। कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद के खूशबू मोहल्ले में बुधवार…
















