jnv-kolebiras-ncc-cadets-watch-live

बिहार लोक भवन के संवाद कार्यक्रम का जेएनवी कोलेबिरा के एनसीसी कैडेट्स ने देखा लाइव प्रसारण

Share
Link copied
jnv-kolebiras-ncc-cadets-watch-live
jnv-kolebiras-ncc-cadets-watch-live

कोलेबिरा: जवाहर नवोदय विद्यालय, कोलेबिरा के कंप्यूटर कक्ष में 16 सितंबर को बिहार लोक भवन, पटना द्वारा आयोजित ‘संवाद कार्यक्रम’ का सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव प्रसारण कराया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के 32 एनसीसी कैडेट्स और एक एएनओ (एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर) ने भाग लिया।

RKDF
advertisement

पूर्वाह्न 10 बजे शुरू हुए लाइव प्रसारण को कैडेट्स ने एकाग्रता के साथ देखा। इस दौरान संवाद कार्यक्रम में प्रस्तुत समसामयिक विषयों और विचारों से विद्यार्थियों ने महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

Advertisment
Advertisment

लाइव प्रसारण के बाद एनसीसी कैडेट्स के लिए उन्मुखीकरण सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें कैडेट्स को एनसीसी की विभिन्न गतिविधियों, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता के विकास तथा समाज में जिम्मेदार नागरिक की भूमिका के बारे में मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में जागरूकता, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करना रहा।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।