हाथी प्रभावित गांवों में पहुंचे प्रमुख और विधायक प्रतिनिधि, ग्रामीणों को किया जागरूक

सिमडेगा: ठेठईटांगर प्रखंड के टापूडेगा, सेमरकुदर, पाकूटोली और अर्जुनटोली गांवों में हाथियों के लगातार आवागमन से ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी के निर्देश पर प्रखंड प्रमुख एवं विधायक प्रतिनिधि ने प्रभावित गांवों का दौरा किया।

इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर हाथियों की गतिविधियों और मौजूदा स्थिति की जानकारी ली। ग्रामीणों को हाथियों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करते हुए हाथियों के नजदीक नहीं जाने, रात में विशेष सतर्कता बरतने और उन्हें उकसाने से बचने की अपील की गई।

इस अवसर पर ग्रामीणों के बीच टॉर्च, पटाखे, मोबिल और जूट का वितरण भी किया गया, ताकि हाथियों के आवागमन के दौरान आवश्यक सावधानी बरती जा सके। मौके पर सिप्रियान कंडुलना, प्रदीप कंडुलना, फ्रांसिस बिलुंग, डेविड केरकेट्टा, प्रवीण डुंगडुंग सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

बिहार लोक भवन के संवाद कार्यक्रम का जेएनवी कोलेबिरा के एनसीसी कैडेट्स ने देखा लाइव प्रसारण
कोलेबिरा: जवाहर नवोदय विद्यालय, कोलेबिरा के कंप्यूटर कक्ष में 16 सितंबर को बिहार लोक भवन, पटना द्वारा आयोजित ‘संवाद कार्यक्रम’ का सोशल…

सनहा की कॉपी देने के बदले 5 हजार रुपये रिश्वत लेते व्यक्ति गिरफ्तार, मधुबन थाना प्रभारी भी नामजद
धनबाद: धनबाद के मधुबन थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो के इंश्योरेंस क्लेम से जुड़ी पुलिस रिपोर्ट की कॉपी देने के एवज में…
















