rajiv-gandhi-talent-competition-examination-be

नवंबर में होगी राजीव गांधी प्रतिभा प्रतियोगिता परीक्षा, आदिवासी छात्रों को मिलेगा 50 हजार तक का पुरस्कार

Share
Link copied
rajiv-gandhi-talent-competition-examination-be
rajiv-gandhi-talent-competition-examination-be

रांची: पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बंधू तिर्की   ने शुक्रवार को अपने आवास पर प्रेस वार्ता कर राजीव गांधी प्रतिभा प्रतियोगिता परीक्षा के आयोजन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा विशेष रूप से झारखंड के आदिवासी छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा नवंबर महीने में रांची विश्वविद्यालय में होगी। छात्रों की संख्या अधिक होने पर अन्य कॉलेजों को भी परीक्षा केंद्र के रूप में जोड़ा जाएगा।

RKDF
advertisement

बंधु तिर्की ने कहा कि रांची के कई छात्रावासों में झारखंड के विभिन्न जिलों से छात्र-छात्राएं रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही, झारखंड के आदिवासी समाज, महान स्वतंत्रता सेनानियों, राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों और झारखंड से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों से कई छात्र पूरी तरह परिचित नहीं हो पाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए शिक्षाविदों के सहयोग से इस प्रतियोगिता परीक्षा के आयोजन का निर्णय लिया गया है। परीक्षा में इंटरमीडिएट से लेकर उच्च शिक्षा स्तर तक के आदिवासी छात्र-छात्राएं शामिल हो सकेंगे।

Advertisment
Advertisment

परीक्षा में झारखंड से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें 150 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के अलावा सब्जेक्टिव और लघु उत्तरीय प्रश्न भी शामिल होंगे। इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित फॉर्म के माध्यम से परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। प्रतियोगिता के आधार पर चयनित 20 छात्र-छात्राओं को अधिकतम 50 हजार रुपये तक की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इनमें 10 छात्र और 10 छात्राओं का चयन किया जाएगा। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए 20 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। बंधु तिर्की ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से बच्चों को आगे बढ़ाना जरूरी है और इसी उद्देश्य से यह पहल शुरू की जा रही है।

Advertisment
Advertisment

उन्होंने स्पष्ट किया कि राजीव गांधी प्रतिभा प्रतियोगिता परीक्षा विशेष रूप से आदिवासी छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित की जा रही है और इसमें केवल आदिवासी विद्यार्थी ही भाग ले सकेंगे।

ABOUT THE AUTHOR
आकाश सिंह

आकाश सिंह

वरिष्ठ संवाददाता

आकाश सिंह - पिछले करीब 18 वर्षों से राजनीतिक और क्राइम बीट पर सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। इस दौरान जमीनी रिपोर्टिंग, चुनाव कवरेज, प्रशासनिक मुद्दों और संवेदनशील मामलों पर गहराई से काम किया है। साथ ही, पिछले लगभग 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी अनुभव रखते हैं, जहां न्यूज स्क्रिप्ट लेखन, वीडियो कंटेंट निर्माण, वॉइसओवर और सोशल मीडिया के लिए प्रभावी कंटेंट तैयार किया है