cultural-glimpse-kundukh-samaj-seen-anandpur

करम पर्व की पूर्व संध्या पर आनंदपुर में दिखी कुंडुख समाज की सांस्कृतिक झलक

Share
Link copied
cultural-glimpse-kundukh-samaj-seen-anandpur
cultural-glimpse-kundukh-samaj-seen-anandpur

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर-आनंदपुर प्रखंड में करम पर्व की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को कुंडुख समाज की संस्कृति और परंपरा की जीवंत झलक देखने को मिली। कुंडुख सरना जागरण मंच की ओर से आनंदपुर स्थित डाक बंगला स्कूल मैदान में करम पूर्व संध्या महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मनोहरपुर विधायक जगत माझी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

Advertisment
Advertisment

आयोजन स्थल पर पहुंचने पर विधायक जगत माझी का पारंपरिक नृत्य और सांस्कृतिक तरीके से स्वागत किया गया। इसके बाद विधायक समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में मनोहरपुर-आनंदपुर क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए।

Advertisment
Advertisment

महोत्सव के दौरान पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। मांदर की थाप और पारंपरिक गीतों ने माहौल को पूरी तरह करम पर्व के रंग में रंग दिया। देर तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Advertisment
Advertisment

इस अवसर पर विधायक जगत माझी ने लोगों को करम पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज की मजबूती के लिए एकजुटता बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि करम पर्व केवल धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि प्रकृति, परंपरा और सामूहिक जीवन मूल्यों से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और जड़ों से जोड़ने का अवसर मिलता है।

Advertisment
Advertisment

विधायक ने कहा कि समाज की प्रगति में शिक्षा, संस्कृति, सामाजिक एकता और युवाओं की भागीदारी की अहम भूमिका है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने तथा युवाओं से सामाजिक जिम्मेदारियों के साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने की अपील की।

Advertisment
Advertisment

करम पूर्व संध्या महोत्सव के दौरान मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विधायक ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए निरंतर मेहनत करने और अपनी उपलब्धियों के जरिए समाज एवं क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में गुड़गांव, बोड़ता, सतवमडी, कोलेडा, झारबेड़ा, खुदीपोस, बेड़ाकुंदेदा, पोटका विजाटोली, सिरका, प्रधानपल्ली और चिलीगादिरी समेत कई गांवों के लोग शामिल हुए।

Advertisment
Advertisment

मौके पर सरना प्रार्थना सभा ओडिशा के अध्यक्ष मनीलाल केरकेट्टा, राजी पड़हा प्रार्थना सभा रांची के अध्यक्ष रवि तिग्गा, मनोहरपुर प्रखंड उप प्रमुख दीपक एक्का, बोदे खलखो, रोबी लकड़ा, बंधना उरांव, राम कच्छप, भीमसेन तिग्गा, किशोर खलखो, सुकरा तिर्की, सिलबीरयुस तिर्की, सोमरा लकड़ा, मनीष तिग्गा, अजय कच्छप, सुनील केरकेट्टा और संजीत कच्छप समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

RKDF
advertisement
ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।