former-minister-vimla-pradhan-dies-samford

रांची के सैमफोर्ड अस्पताल में पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन

Share
Link copied
former-minister-vimla-pradhan-dies-samford
former-minister-vimla-pradhan-dies-samford

रांची: झारखंड की पूर्व मंत्री विमला प्रधान का शुक्रवार को रांची के सैमफोर्ड अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था। बता दें कि वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं।

RKDF
advertisement

विमला प्रधान की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू भी सैमफोर्ड अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी।

Advertisment
Advertisment

विधायक प्रतिनिधि संतोष सिंह ने पूर्व मंत्री सह पूर्व विधायक विमला प्रधान के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री की निधन की खबर ने सस्तब्ध कर दिया है। उन्होंने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि पूर्व मंत्री का व्यवहार और अनुकरणीय था जिसे हमेशा याद किया जाएगा।

खबर अपडेट की जा रही है …

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।