mobile-snatched-girl-jamshedpur-she-fled

जमशेदपुर में युवती से मोबाइल छिनतई, ब्रह्मा पथ पर वारदात के बाद फरार हुए उचक्का

Share
Link copied

जमशेदपुर। शहर में मोबाइल छिनतई की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। जवाहर नगर रोड नंबर-15 की रहने वाली एक युवती से ब्रह्मा पथ के पास अज्ञात  युवक ने मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, जवाहर नगर रोड नंबर-15 निवासी जगत यादव की पुत्री सुमन कुमारी काम खत्म कर अपने घर लौट रही थीं। वह ब्रह्मा पथ होकर घर की ओर जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात उचक्कों ने अचानक उनके हाथ से मोबाइल फोन झपट लिया और तेजी से फरार हो गए।

Advertisment
Advertisment

घटना अचानक होने के कारण सुमन को संभलने और बदमाशों को पकड़ने का मौका नहीं मिला। उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी वहां से निकल चुके थे।

घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच नाराजगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में छिनतई और चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों में चिंता बढ़ रही है।

RKDF
advertisement

पीड़िता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस के स्तर से मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।