woman-walks-jewellery-stores-as-customer

ग्राहक बनकर ज्वेलरी दुकानों में पहुंची महिला, पायल और नथिया लेकर फरार

Share
Link copied

जमशेदपुर: कदमा थाना क्षेत्र में दो आभूषण दुकानों में ग्राहक बनकर पहुंची एक महिला पर आभूषण चोरी कर फरार होने का आरोप लगा है। महिला ने दुकानों में आभूषण देखने के बहाने प्रवेश किया और इसी दौरान कथित तौर पर पायल और नथिया लेकर वहां से निकल गई। घटना के बाद स्थानीय ज्वेलरी कारोबारियों में चिंता का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, महिला कदमा स्थित लक्ष्मी ज्वेलर्स में ग्राहक बनकर पहुंची थी। उसने दुकानदार से अलग-अलग आभूषण दिखाने को कहा। इसी दौरान उसने एक जोड़ी पायल पसंद करने की बात कही।

Advertisment
Advertisment

इसके बाद महिला माणिक चंद ज्वेलर्स भी पहुंची। वहां भी उसने ग्राहक बनकर आभूषण देखने शुरू किए। दुकानदारों के अनुसार, आभूषण देखने के दौरान महिला ने कथित तौर पर पायल और नथिया अपने कब्जे में कर ली और मौका मिलते ही दुकान से निकल गई।

घटना का पता चलने के बाद दुकानदारों ने आसपास के ज्वेलरी कारोबारियों को इसकी जानकारी दी और महिला की तलाश शुरू की। ज्वेलरी व्यवसायी शंकर प्रसाद वर्मा ने बताया कि महिला की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है

Advertisment
Advertisment

CCTV फुटेज से हो सकती है पहचान

घटना के बाद दुकानों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज में महिला की गतिविधियां और दुकान से निकलने के बाद उसका रास्ता सामने आने की उम्मीद है। इसके आधार पर महिला की पहचान में पुलिस को मदद मिल सकती है।

RKDF
advertisement

फिलहाल मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक रूप से क्या कार्रवाई की गई है, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। ज्वेलरी कारोबारियों ने भी दुकानों पर आने वाले संदिग्ध ग्राहकों पर विशेष नजर रखने की बात कही है।

ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।