फायरिंग अपडेट : बिंदल मॉल के उडुपी रेस्टोरेंट में ताबड़तोड़ फायरिंग, चार घायल
जमशेदपुर। सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल के उडुपी रेस्टोरेंट में शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे बाइक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से मॉल परिसर और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना में चार युवक गोली लगने से घायल हो गए। घायलों की पहचान दिलशाद, डोमिनिक सैमसन, रिजवान और कृष्णा चौधरी के रूप में हुई है। घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) ले जाया गया। स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है।



प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमलावर बाइक से पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि पहले चारों युवकों के साथ मारपीट हुई और इसके बाद उन पर गोलियां चलाई गईं। घटना में करीब 12 राउंड फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, फायरिंग की सटीक संख्या की पुलिस स्तर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है गोलीबारी के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही सोनारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
फायरिंग के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस घटना के कारणों और हमलावरों के बारे में जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे की जानकारी पुलिस जांच के बाद सामने आने की उम्मीद है।

गोलमुरी में बढ़ते अपराध के खिलाफ व्यापारियों का विरोध, बाजार बंद का आह्वान
जमशेदपुर। गोलमुरी बाजार क्षेत्र में लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर व्यापारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था…

बिंदल मॉल के उडुपी रेस्टोरेंट में विवाद के बाद फायरिंग, तीन घायल, हमलावर फरार
जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल परिसर में शनिवार को विवाद के बाद फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई।…

















