टोटो और बाइक की सीधी टक्कर में चार घायल, इलाज के दौरान युवक की मौत

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी थाना क्षेत्र के सूरजाबासा में शनिवार दोपहर टोटो और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को टेंपो की मदद से सदर अस्पताल चाईबासा पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान जगन्नाथपुर निवासी शनि गुप्ता (पिता दिलीप गुप्ता) की मौत हो गई। शनि गुप्ता आलू-प्याज का कारोबार करते थे।

जानकारी के अनुसार, टोटो झींकपानी की ओर से चाईबासा आ रहा था, जबकि मोटरसाइकिल चाईबासा से जगन्नाथपुर की ओर जा रही थी। सूरजाबासा के पास दोनों वाहनों की सीधी टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक मोटरसाइकिल की रफ्तार काफी तेज थी। लोगों ने इसकी गति 100 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक होने का अनुमान जताया है। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों की पुलिस जांच कर रही है।

बताया गया कि टोटो में अंशु पाल (35) अपनी बच्ची के साथ चाईबासा आ रहे थे। टोटो चालक की पहचान वैभव भाटी के रूप में हुई है। वहीं, मोटरसाइकिल संख्या JH06R-9195 पर धनेश्वर कुंभार उर्फ हर्ष (17), पिता विधानसु कुंभार, दीपा साई और जगन्नाथपुर निवासी शनि गुप्ता सवार थे।

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर घायलों के परिजनों को जानकारी दी गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाने में विश्व हिंदू परिषद के जिला गौ रक्षा प्रमुख सुधांशु कुमार चौधरी समेत बजरंग दल के अंकित कुमार साह, रोहित श्रीवास्तव, अविनाश दास, शुभम जायसवाल और द्वारिका शर्मा ने सहयोग किया।

घटना की सूचना मिलने पर झींकपानी थाना प्रभारी राजीव रंजन मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी लेने के साथ दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

आजसू से हरेलाल महतो का इस्तीफा, 11 अक्टूबर को भाजपा में शामिल होने की चर्चा से ईचागढ़ की सियासत गरम
जमशेदपुर: ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में शनिवार को बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया। आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव और ईचागढ़ से…

फुटबॉल मैच के दौरान मैदान पर गिरे खिलाड़ी कजरा मुर्मू की मौत, बेटे के साथ खेल रहे थे मैच
बोकारो: बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के अरमो पंचायत स्थित डीवीसी पुनर्वासित नया बस्ती गांव में शुक्रवार रात डे-नाइट ग्रामीण फुटबॉल टूर्नामेंट के…
















