bolero-truck-collision-biru-bhedikudar-one

बीरू भेडीकुदर में बोलेरो-ट्रक की भीषण टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर

Share
Link copied
bolero-truck-collision-biru-bhedikudar-one
bolero-truck-collision-biru-bhedikudar-one

सिमडेगा: रांची-सिमडेगा मुख्य सड़क पर सिमडेगा के बीरू भेडीकुदर के पास रविवार सुबह करीब 6 बजे बोलेरो और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Advertisment
Advertisment

दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल शांति भवन मेडिकल सेंटर, बीरू पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

RKDF
advertisement

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों और मृतक व घायलों की पहचान से संबंधित विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।