ganga-erosion-threatens-rail-track-2

गंगा के कटाव से रेल ट्रैक पर मंडराया खतरा, 2 पैसेंजर ट्रेनें रद्द; 6 एक्सप्रेस के बदले रूट

Share
Link copied

साहिबगंज। मालदा रेलखंड पर महाराजपुर-सकरीगली रेलवे स्टेशन के बीच गंगा नदी का तेज कटाव अब रेल ट्रैक की सुरक्षा के लिए खतरा बन गया है। झुंझरी पुल के समीप पोल संख्या 219/32 के पास कटाव तेजी से बढ़ रहा है। प्रभावित क्षेत्र रेलवे पटरी से महज 20 से 30 मीटर की दूरी तक पहुंच गया है। स्थिति को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। कटाव की गंभीरता को देखते हुए मालदा रेल मंडल के रेलवे अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। इसके बाद मालगाड़ी के जरिए बोल्डर, गिट्टी और बचाव कार्य में इस्तेमाल होने वाली अन्य आवश्यक सामग्री घटनास्थल पर पहुंचाई गई। कटाव को नियंत्रित करने और रेल ट्रैक को सुरक्षित रखने के लिए युद्धस्तर पर बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

RKDF
advertisement
Advertisment
Advertisment

दो पैसेंजर ट्रेनें रद्द, छह एक्सप्रेस के रूट बदले

रेल ट्रैक की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने दो पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया है। वहीं, छह एक्सप्रेस ट्रेनों के निर्धारित मार्ग में बदलाव किया गया है। रेलवे की टीमें लगातार कटाव प्रभावित क्षेत्र की निगरानी कर रही हैं।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल प्राथमिकता ट्रैक को सुरक्षित रखना और गंगा के कटाव को आगे बढ़ने से रोकना है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत के अनुसार ट्रेनों के परिचालन को लेकर आगे भी निर्णय लिया जा सकता है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।